Home2019November (Page 5)

लखनऊ, 5 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जाॅपलिंग रोड कैम्पस एवं राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के संयुक्त तत्वावधान में पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2019’ का आयोजन आगामी 15 से 19 नवम्बर 2019 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है।

लखनऊ, 3 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा कामर्स एवं इकोनाॅमिक सम्मेलन ‘आई.वाई.सी.सी.ई.-2019’ के तीसरे दिन श्रीलंका, नेपाल, यू.ए.ई. एवं देश के कोने-काने से पधारे बाल अर्थशास्त्रियों ने आज औद्योगिक क्रान्ति के साथ ही साथ हरित क्रान्ति का अभूतपूर्व अलख जगाया।

लखनऊ, 3 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अल्पिका वर्मा ने अभी हाल ही में घोषित हुए पी.सी.एस. के परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 3 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि माताओं व बहनों ऊपर ही बच्चों को विश्व नागरिक बनाने की महती जिम्मेदारी है।

लखनऊ, 2 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में आज विद्यालय के मेधावी छात्रों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

लखनऊ, 2 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कामर्स एवं इकोनाॅमिक सम्मेलन ‘आई.वाई.सी.सी.ई.-2019’ के दूसरे दिन श्रीलंका, यू.ए.ई. एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे बाल अर्थशास्त्रियों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया।

लखनऊ, 1 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय युवा कामर्स एवं इकोनाॅमिक्स सम्मेलन (आई.वाई.सी.सी.ई.-2019) का उद्घाटन आज सायं मुख्य अतिथि श्री सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री, उ.प्र., ने सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर किया।