Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. छात्रा पी.सी.एस. में चयनित

सी.एम.एस. छात्रा पी.सी.एस. में चयनित

सी.एम.एस. छात्रा पी.सी.एस. में चयनित

लखनऊ, 3 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अल्पिका वर्मा ने अभी हाल ही में घोषित हुए पी.सी.एस. के परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा अल्पिका ने 93वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस मेधावी छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस मेधावी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. की ये होनहार छात्रा अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में रचनात्मक योगदान देगी। अल्पिका की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से लखनऊ का नाम रोशन किया है। अल्पिका ने कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) में ही प्राप्त की है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि इस वर्ष विद्यालय के 6 छात्रों ने आई.ए.एस., पी.सी.एस., पी.सी.एस. (जे) आदि अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: