Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’ सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’ सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

लखनऊ, 2 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में आज विद्यालय के मेधावी छात्रों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री सतीश द्विवेदी, राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), बेसिक शिक्षा, उ.प्र., ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया। इस सम्मान समारोह में आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की द्वितीय इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा के टाॅपर छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की तुलनात्मक परीक्षा में 96.71 प्रतिशत अंक अर्जित कर टाॅपर रही सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की छात्रा सिमरन सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, साथ ही इनकी माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा की मेरिट सूची में प्रथम 10 स्थानों पर कब्जा जमाने वाले मेधावी छात्रों एवं कैम्पस स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’ सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’ सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सतीश द्विवेदी, राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), बेसिक शिक्षा, उ.प्र., ने कहा कि यह समारोह छात्रों का हौसला बढ़ायेगा और उन्हें आगे बढ़कर सफलता अर्जित करने हेतु प्रेरित करेगा। छात्रों को सलाह देते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि आप अपने विवेक से स्वयं तय करें कि कुछ वर्षों के बाद आप अपने आपको कहाँ देखना चाहते हैं। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अपने संबोधन में छात्रों को शैक्षिक उपलब्धियों के साथ साथ व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी। इससे पहले, सी.एम.एस. क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुस्मिता बासु ने अपने स्वागत भाषण में इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा में उच्चकोटि के अंक प्राप्त करने पर छात्रों को बधाई दी और आगे आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने वंदे मातरम, स्कूल प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना आदि के सुमधुर प्रस्तुतिकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन्दिरा नगर कैम्पस के छात्रों द्वारा ‘हाउ टू स्कोर 100 प्रतिशत माक्र्स’ विषय पर प्रस्तुत वल्र्ड पार्लियामेन्ट को भी सभी ने खूब सराहा।

सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’ सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला ‘चरित्र निर्माण मार्च’ सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अन्य छात्रों को भी इनका अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को ज्ञानवान एवं ऊर्जावान बताते हुए आगे कहा कि ज्ञान व प्रतिभा का उपयोग मानवता की भलाई व समाज की भलाई के लिए करें, तभी आपका ज्ञान सार्थक है। अन्त में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ से पूर्व विद्यालय के हजारों छात्रों ने गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम तक विशाल ‘चरित्र निमार्ण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण का बिगुल फँूका और संदेश दिया कि उच्च चारित्रिक गुण ही सामाजिक उत्थान की कुंजी है। इससे पहले, मुख्य अतिथि श्री सतीश द्विवेदी, राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), बेसिक शिक्षा, उ.प्र., ने झंडी दिखाकर ‘चरित्र निर्माण मार्च’ को रवाना किया। इसके साथ ही, मुख्य अतिथि श्री सतीश द्विवेदी, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों के इस विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का नेतृत्व किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं एवं बड़ी संख्या में लखनऊ के संभ्रान्त नागरिक भी शामिल हुए।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: