Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारघमौरियां के 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for Gmurian

घमौरियां के 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for Gmurian

गरमी के दिनों में पसीना मरने या त्वचा में सूख जाने के कारण शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं| इन्हीं को घमौरियां या अंधौरी कहते हैं| यह धूप में अधिक देर तक काम करने के कारण निकलती हैं|

“घमौरियां के 10 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Gmurian Listen Audio

 

घमौरियां के 10 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. करेला

घमौरियों पर करेले का रस मलिए|


2. मेहंदी

मेहंदी पीसकर घमौरियों पर लेप लगाने से वे चली जाती हैं|


3. नारंगी और घी

नारंगी या संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका चूर्ण घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|


4. बर्फ

बर्फ मलने से घमौरियां नष्ट हो जाती हैं|


5. दूध और मुलतानी मिट्टी

दूध में मुलतानी मिट्टी मिलाकर घमौरियों पर लेप करें|


6. जीरा और देशी घी

जीरे को पीसकर देशी घी में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|


7. सरसों और नमक

सरसों के तेल में नमक मिलाकर घमौरियों पर मालिश करें|


8. बकरी का दूध और बर्फ

बकरी के दूध में बर्फ मिलाकर शरीर पर मलें|


9. सरसों और नीम

सरसों के तेल में जरा-सा नीम का तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं|


10. हल्दी और शहद

हल्दी को पीसकर शहद में मिलाकर घमौरियों पर लगाएं|

 

घमौरियां का कारण

पसीना आने के बाद शरीर के रोमकूप बंद हो जाते हैं| उन पर हवा नहीं लगती, अत: दबा-ढका स्थान विकारजन्य होकर लाल-लाल दानों के रूप में दिखाई देने लगता है|

घमौरियां की पहचान

दानों में खुजली होती है| खुजाने के बाद उनमें जलन पड़ती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products