Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारअनिद्रा के 15 घरेलु उपचार – 15 Homemade Remedies for Insomnia

अनिद्रा के 15 घरेलु उपचार – 15 Homemade Remedies for Insomnia

अनिद्रा एक सामान्य रोग है| यह चिंता, शोक, विषाद, निराशा आदि के कारण उत्पन्न होता है| यदि नकारात्मक भावनाओं से स्वयं को दूर रखा जाए तो इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है|

“अनिद्रा के 15 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Insomnia Listen Audio

 

अनिद्रा के 15 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. जायफल, शहद और घी

जायफल को घिसकर घी में मिलाकर आंखों की पलकों पर लगाएं तथा तीन रत्ती चूर्ण शहद के साथ सेवन करें|


2. शहद और पानी

सोने से पूर्व दो चम्मच शहद पानी में घोलकर पी जाएं|


3. बकरी का दूध

बकरी का दूध पैरों पर मलें|


4. तिली

हाथ-पैरों में तिली के तेल की मालिश करके ही सोने की तैयारी करें|


5. सरसों

कनपटी, माथे तथा गले में सरसों के तेल की गहरी मालिश करने के बाद पलंग पर लेटें|


6. शहद, नीबू, पानी और गुड़

रात को सोने से पहले दो चम्मच शहद तथा एक चम्मच नीबू का रस पानी में मिलाकर सेवन करें| बाजरे की रोटी गुड़ के साथ रात में खाने से अच्छी नींद आती है|


7. बाजरा और गुड़

बाजरे की रोटी गुड़ के साथ रात में खाने से अच्छी नींद आती है|


8. धनिया और पानी

हरे धनिए में चीनी का मीठा पानी मिलाकर पीने से रात में अनिद्रा की शिकायत दूर हो जाती है|


9. प्याज

प्याज को आग में भूनकर उसका रस पीने से नींद अच्छी आती है|


10. पपीता

पपीते का रस पीने से अनिद्रा की व्याधि दूर हो जाती है|


11. पीपरामूल और गुड़

5 ग्राम पीपरामूल का चूर्ण गुड़ के साथ सेवन करें|


12. तरबूज और घी

तरबूज के बीजों की गिरी घी में भूनकर सेवन करें|


13. सेब

सोने से पहले सेब का मुरब्बा खाएं|


14. दूध और तुलसी

एक कप दूध में एक चम्मच तुलसी का रस डालकर पीने से अच्छी नींद आती है|


15. पत्तागोभी

पत्तागोभी कच्ची खाने से रात में अच्छी नींद आती है|

 

अनिद्रा का कारण

नींद न आने के बहुत से कारण होते हैं| उनमें से कुछ कारण इस प्रकार हैं – नींद आते समय काम करते रहना, शरीर में वायु और पित्त का रोग, जुकाम, खांसी, श्वास की बीमारी, बार-बार दस्त आना, पेट या शरीर के किसी अन्य अंग में दर्द, हिचकी, डकार, प्यास अधिक लगना आदि| इसके अलावा शारीरिक श्रम न करना, कोई दुःखद घटना होना, अत्यधिक शोर, अधिक चाय, कॉफी, तम्बाकू आदि का सेवन माथे में रक्त की अधिकता आदि कारणों से नींद नहीं आती है|

अनिद्रा की पहचान

सारी रात जागते हुए बीत जाती है| बेचैनी, करवटें बदलना, बार-बार नींद खुल जाना, आधी रात को नींद खुल जाने के बाद दोबारा नींद न आना लक्षण अनिद्रा के ही माने जाते हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products