Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारहोंठ फटने के 6 घरेलु उपचार – 6 Homemade Remedies for Lip Ejaculation

होंठ फटने के 6 घरेलु उपचार – 6 Homemade Remedies for Lip Ejaculation

होंठ प्राय: पेट की गरमी से जाड़े की ऋतु में फटते हैं| लेकिन कभी-कभी अत्यधिक गरमी में लू के कारण होंठ शुष्क होने पर भी फट जाते हैं| होंठ फटने पर उन्हें नाखून से नहीं नोचना चाहिए| इससे विषक्रमण होने का भय रहता है|

“होंठ फटना के 6 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Lip Ejaculation Listen Audio

 

होंठ फटने के 6 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. तेल

नाभि में तेल लगाने से होंठ नहीं फटते| पेट साफ रखने से होंठ नहीं फटते|


2. मक्खन और नमक

मक्खन में नमक मिलाकर होंठों पर लगाने से फटे होंठ बड़ी जल्दी ठीक हो जाते हैं|


3. घी

घी को नाभि में अथवा होंठो पर लगाने से होंठ फटने बंद हो जाते हैं|


4. तरबूज और पानी

तरबूज की मींगों को पानी में पीसकर होंठ और जीभ पर लगाने से उनका फटना बंद हो जाता है|


5. खीरा

खीरे के एक टुकड़े को कुचलकर निचोड़ लें| इस रस को होंठों पर लगाने से होंठों का फटना दूर हो जाता है|


6. नमक और घी

पिसा हुआ नमक लौनी घी में मिलाकर होंठों पर मलने से होंठों का फटना बन्द हो जाता है|

होंठ फटने का कारण

जब गलत खान-पान के कारण पेट में गरमी बढ़ जाती है तो होंठ फटने लगते हैं| ऐसे खान-पान में अधिक मिर्च-मसाले एवं चटपटे पदार्थ होते हैं| इसके अलावा सर्दी के दिनों में भी होंठ फटते हैं जिनका एकमात्र कारण उदर में अत्यधिक गरमी और बाहरी वातावरण की शीत होती है|

होंठ फटने की पहचान

होंठ फट जाते हैं| उन पर पपड़ियां-सी जम जाती हैं| होंठ लाल-सुर्ख हो जाते हैं, जिन्हें छूने से भी पीड़ा होने लगती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products