Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारकब्ज (कोष्ठबद्धता) के 24 घरेलु उपचार – 24 Homemade Remedies for Constipation

कब्ज (कोष्ठबद्धता) के 24 घरेलु उपचार – 24 Homemade Remedies for Constipation

कब्ज छोटे-बड़े सभी लोगों को हो जाता है| इसमें खाया हुआ भोजन शौच के साथ बाहर नहीं निकलता| वह आंतों में सूखने लगता है| मतलब यह कि आंतों में शुष्कता बढ़ने के कारण वायु मल को नीचे की तरफ सरकाने में असमर्थ हो जाती है| यही कब्ज की व्याधि कहलाती है|

“कब्ज (कोष्ठबद्धता) के 24 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Constipation Listen Audio

 

कब्ज (कोष्ठबद्धता) के 24 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. मिट्टी और तांबा

रात को तांबे या मिट्टी के बरतन में पानी रखकर सुबह निहार मुंह पीने से कब्ज टूट जाता है और मल साफ आता है|


2. अमलतास और गूदा

अमलतास के फूल तथा गूदा खाने से कब्ज टूट जाता है|


3. दूध और मुनक्का

रात के समय दूध में चार-पांच मुनक्के डालकर सेवन करें|


4. अंजीर और पानी

दो अंजीर एक गिलास पानी में भिगो दें| थोड़ी देर बाद जब अंजीर फूल जाएं तो उन्हें पानी में मथकर पी जाएं|


5. बहेड़ा, हरड़, गरम पानी और आंवला

एक चुटकी हरड़ का चूर्ण, दो चुटकी बहेड़ा का चूर्ण तथा एक चम्मच आंवले का चूर्ण भोजन के बाद रात को गरम पानी के साथ लें|


6. चना, मूंग और पानी

रात को 50 ग्राम चने और 50 ग्राम साबुत मूंग पानी में भिगों दें| सुबह इन्हें चबा-चबाकर खाएं| फिर ऊपर से उसका पानी पी लें| इससे कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी|


7. पपीता

भोजन के बाद एक गिलास पपीते का रस पीने से कब्ज दूर हो जाता है|


8. घी और केसर

रात को चार चम्मच देशी घी में एक रत्ती केसर मिलाकर सेवन करें|


9. हरड़, सनाय और गुलाब

छोटी हरड़ का चूर्ण 3 ग्राम, सनाय की पत्तियों का चूर्ण 5 ग्राम और गुलाब की सुखी पत्तियां 3 ग्राम – सबको मिलाकर गुनगुने पानी से सुबह-शाम दो मात्राएं बनाकर सेवन करें|


10. लहसुन

भोजन के साथ लहसुन खाने से कब्ज और वायु की शिकायत नहीं होती|


11. आंवला, सेब और दूध

रात को एक चम्मच आंवले का चूर्ण दूध के साथ सेवन करें|100 ग्राम सेब के छिलके पानी में उबालकर नित्य भोजन के बाद पिएं|


12. अमरूद और दूध

250 ग्राम अमरूद खाकर ऊपर से आधा लीटर दूध पी जाएं| उस दिन भोजन न करें| आंतों से मेल निकल जाएगा|


13. एरण्ड तेल और दूध

एक चम्मच एरण्ड का तेल दूध में मिलाकर सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है|


14. आम और दूध

भोजन के बाद आम खाकर दूध पीने से भी कब्ज टूट जाता है|


 

15. कच्ची शलजम

कच्ची शलजम खाने से दस्त साफ आता है|


16. गरम पानी, शहद और गुलाब

गरम पानी में गुलाब का एक फूल भिगो दें| फिर उसको मथकर शहद डालकर वह पानी पी जाएं|


17. मूंगफली

दो चम्मच मूंगफली के तेल में थोड़ा-सा शहद मिलाकर सेवन करें|


18. गिलोय और गुड़

गिलोय को कुचलकर उसमें जरा-सा गुड़ मिलाकर सेवन करें|


19. बैंगन और पालक

बैंगन को कुचलकर उसका रस चार चम्मच निकालें| फिर उसमें दो चम्मच पालक का रस मिलाकर पी जाएं|


20. दालचीनी, सोंठ, जीरा और इलायची

दालचीनी, सोंठ, जीरा तथा इलायची 3-3 ग्राम लेकर चूर्ण बनाकर गरम पानी के साथ सेवन करें|


21. हरड़ और मुरब्बा

रात को हरड़ का मुरब्बा खाने से सुबह पेट साफ हो जाता है|


22. गुलकंद और अमलतास

गुलकंद को दो चम्मच अमलतास के गूदे के साथ सेवन करें|


23. सौंफ, बनफशा, बादाम, सनाय और चीनी

सौंफ, बनफशा, बादाम की गिरी, सनाय तथा चीनी 5-5 ग्राम – सबका चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी से सेवन करें|


 

24. तिल और खांड़

तिल कूटकर उसमें जरा-सी खांड़ मिलाकर सेवन करें|


कब्ज (कोष्ठबद्धता) में क्या खाएं क्या नहीं

गेहूं तथा जौ की रोटी में चोकर की मात्रा ज्यादा होने से कब्ज नहीं बनता| जितनी भूख हो, उससे एक या आधी रोटी कम खाने से पेट ठीक रहता है| दालों में मूंग और मसूर फायदेमंद हैं| सब्जियों में तरोई, परवल, टिण्डा, लौकी, आलू, शलजम, पालक, मेथी आदि बिना मिर्च-मसाले के खाना चाहिए| फलों में अमरूद, आम, आंवला, अंगूर, खरबूजा, खूबानी, पपीता, जामुन, नाशपती, बेल, मौसमी, सेब, संतरा आदि का सेवन करें| चावल, कड़े पदार्थ, तैलीय चीजें, खटाई, रबड़ी, मेवे, पेड़ा, बेसन की चीजें आदि का सेवन बिलकुल न करें| भोजन के साथ टमाटर या गाजर का रस, कब्ज वाले मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है| इसके अलावा मन को शांत रखें| व्यर्थ में क्रोध, लोभ, लालच आदि की बाधा पास न आने दें| सुबह-शाम पैदल चलना तथा व्यायाम करना भी अच्छा रहता है|

व्यायाम सदैव शारीरिक शक्ति के अनुसार करें| व्यायाम के आधा घंटा बाद दूध या किसी पौष्टिक पदार्थ का सेवन कर सकते हैं|

कब्ज (कोष्ठबद्धता) का कारण

प्रतिदिन दोनों समय मल का साफ होकर न निकलना ही कब्ज है| यदि मल त्याग के समय बल लगाना पड़े तो समझ लेना चाहिए कि कब्ज हो गया है| इसमें मल कड़ा और शुष्क हो जाता है| यह रोग वरिष्ठ भोजन, मिर्च-मसालेदार पदार्थों का अत्यधिक सेवन तथा छिलका रहित भोजन लेने, शराब पीने, व्यायाम न करने, दिनभर बैठे-बैठे काम करने आदि के कारण हो जाता है| क्रोध, लोभ, मोह, लालच आदि का भी पेट पर असर पड़ता है, जिससे कब्ज की शिकायत हो जाती है|

कब्ज (कोष्ठबद्धता) की पहचान

कब्ज होने पर पेट में दर्द, भारीपन, भोजन में अरुचि, सुस्ती, बेचैनी आदि लक्षण दिखाई देते हैं| यदि कब्ज पुराना हो जाता है तो वायु का रोग हो जाता है| तब सिर, कमर तथा हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत हो जाती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products