Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारछोटे बच्चों के पेट में दर्द के 8 घरेलु उपचार – 8 Homemade Remedies for Infant Stomach Ache

छोटे बच्चों के पेट में दर्द के 8 घरेलु उपचार – 8 Homemade Remedies for Infant Stomach Ache

छोटे बच्चों के पेट में दर्द का 8 घरेलु उपचार - 8 Homemade Remedies for Infant Stomach Ache

पेट में दर्द होने पर बच्चा अत्यंत व्याकुल हो जाता है| वह बार-बार रोता और चिल्लाता है| कभी-कभी कुछ बच्चों के पेट गैस से फूल जाते हैं|

“छोटे बच्चों के पेट में दर्द के 8 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Infant Stomach Ache Listen Audio

छोटे बच्चों के पेट में दर्द के 8 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. पानी और हींग

पानी में शुद्ध हींग घोलकर (गाढ़ी-गाढ़ी) पेट पर मलें|


2. सौंफ, सेंधा नमक और पानी

आधा चम्मच सौंफ और एक चुटकी सेंधा नमक – दोनों को पीसकर पानी में मिलाकर बच्चे को चटा दें|


3. पुदीना, अजवायन, हींग, जीरा और पानी

एक चुटकी पुदीना, दो चुटकी अजवायन, रत्ती भर हींग और दो चुटकी जीरा – सबको पीसकर बच्चे को गुनगुने पानी के साथ खिलाएं|


4. हरड़ और पानी

एक चुटकी हरड़ का चूर्ण गरम पानी से दें|


5. प्याज और काला नमक

एक चम्मच प्याज के रस में काला नमक मिलाकर बच्चे को पिलाएं|


6. अजवायन और पानी

अजवायन को पानी में पीसकर पेट पर लेप करें|


7. जायफल, आम और पानी

जायफल, आम की गुठली तथा बच-तीनों को जरा-से पानी में घिसकर बच्चे को पिलाएं|


8. लौंग और पानी

दो लौंग का चूर्ण पानी में मिलाकर चटाएं|

 

छोटे बच्चों के पेट में दर्द का कारण

अपच, ठंडा दूध पीने, गरिष्ठ अन्न खाने, पाखाना-पेशाब रोकने, वायु बन जाने आदि के कारण बच्चों के पेट में दर्द होने लगता है| कई बार बुखार, जो मिचलाने और उल्टी हो जाने से भी पेट में दर्द हो जाता है|

 

छोटे बच्चों के पेट में दर्द की पहचान

पेट दर्द के फलस्वरूप बच्चे को भूख नहीं लगती| उसका पेट फूल जाता है| पतले दस्त भी होने लगते हैं| पेट में वायु भर जाती है| बच्चा दर्द के कारण बेचैन हो उठता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products

 

कब्ज (को