Home2011April (Page 3)

रानी अपने पुत्र को बांहों में उठाकर श्मशान में पहुंची| वंहा पहुंचकर उसके सामने यह समस्या पैदा हो गई कि वह अपने पुत्र का शवदाह कैसे करे| विवश होकर उसने अपनी आधी साड़ी फाड़ी और उसी में अपने पुत्र का शव लपेटकर चिता की ओर बढ़ी|

एक बार की बात है, एक राजा अपने देश के पड़ोस में सैर के लिए निकला | उसने देखा वहां की धरती बहुत उपजाऊ थी, चारों ओर फसलें लहलहा रही थीं | राजा मन में सोचने लगा कि कितना अच्छा होता यदि वह सुंदर और उपजाऊ क्षेत्र उसके राज्य में होता और वह उसका मालिक होता |