Homeपेड़ और पौधे10 ब्लूमर जो रस चूसने वाले कीटो को आकर्षित करते है, जानिए इनके बारे में

10 ब्लूमर जो रस चूसने वाले कीटो को आकर्षित करते है, जानिए इनके बारे में

दस ब्लूमर जो रस चूसने वाले कीटो को आकर्षित करते है जानिए इनके बारे में

मधुमखियाँ हमारे बग़ीचे की महत्वपूर्ण कीट है जो कई खाद्य व् सजावट की वस्तुओं का परागकण करती है।

स्थानीय पौधे हमेशा से स्थानीय मक्खियों की पहली पसंद रहे है मगर कई ऐसे सज्जावटी फूल भी है जो इनकी जनसख्या बढ़ाने में योगदान डालते है।

हम सब के लिए ये सोचना अनिवार्य है की मधुमखियाँ इन्ही पौधो पर आकर्षित होती है जिनके कारण हमें स्वादिष्ट शहद मिलता है। यहाँ पर दस ऐसे पौधे है जो इनको ज्यादा आकर्षित करते है।

1 लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर (Lavender)

यदि आप लैवेंडर प्रेमी है जो आप जरा ध्यान दीजिये की इन मक्खियों को लैवेंडर बहुत प्रिये है जिन पर अक्सर बैठे हुए इनको देख सकते है वास्तव में यह दोनों आपस में अच्छे दोस्त है।

 

2 बटरफ्लाई बुश (Butterfly bush)

बटरफ्लाई बुश (Butterfly bush)

बटरफ्लाई बुश (Butterfly bush)

खिलता हुआ ये पौधा तितलियों के लिए चुम्बक का काम करता है, पर मक्खियों व कई भिनभिनाने कीटो के लिए भी इस पौधे के पतली कोमल सुगंधित फूल उतने ही आकर्षक होते है। सामान्तया इसके फूल गुलाबी व जामुनी रंगत में होते है मगर आप इनको नीले लैवेंडर संतरी क्रीम और सफ़ेद रंग में भी देख सकते है।

 

3 लैंटाना (Lantana)

लैंटाना (Lantana)

लैंटाना (Lantana)

मधुमक्खियों को इसके रंग बिरंगे फूल बहुत पसंद है ये फूल छोटे छोटे गुच्छों के रूप में विकसित होते है जो की सफ़ेद जामुनी गुलाबी पीली रंगत लिए होते है।

 

4 सूरजमुखी (Sunflower)

सूरजमुखी (Sunflower)

सूरजमुखी (Sunflower)

इस फूल का मध्य भाग बहुत बढ़ा होता है जो की मक्खियों को ज्यादा रस व् परागकण का मौका देता है। ठण्ड बढ़ने से पहले पहले आप इस किस्म के फूलो को कही भी आसानी से विकसित कर सकते है।

 

5 गुलाब (Roses)

गुलाब (Roses)

गुलाब (Roses)

मधुमक्खियाँ कुछ खास किस्म के गुलाबों पे ही आकर्षित होती है सब पे नहीं। इनको ज्यादातर एक पंखुड़ी वाले गुलाब तथा बढे मध्य भाग वाले गुलाबो की किस्म अधिक पसंद होती है।

 

6 सुगन्धित पुष्प (Sweet alyssum)

सुगन्धित पुष्प (Sweet alyssum)

सुगन्धित पुष्प (Sweet alyssum)

इनको मद्धम व् तीखी दोनों किस्म की धूप पसंद है जिसमे रहके ये सारा साल विकसित होते है। इनके फूल सफ़ेद जामुनी गुलाबी रंग के होते है। इनकी ख़ुशबू भीनी भीनी सी मीठी व् सुगंधित होती है जो मधु मक्खियों की विशेष पसंद है। इसके फूल आकार में छोटे व् पत्ते बढे होते है जो किसी भी बग़ीचे को सुंदर रूप देते है।

 

7 सैल्विया (Salvia)

सैल्विया (Salvia)

सैल्विया (Salvia)

सैल्विया व् मधु मक्खियाँ दोनों इक दूजे के लिए बने है इसके छोटे छोटे फूलो में इतना रस होता है की अपने पडोस की सभी मक्खियों को ये आकर्षित कर लेती है। जब ये पौधा गुलाबी व् जामुनी फूलो से भर जाता है तो दूर से ही इन मक्खियों की भिन्नभिनाहट सुनाई देती है।

 

8 एस्टर (Aster)

एस्टर (Aster)

एस्टर (Aster)

ग्रीष्म ऋतु में खिलने वाला यह फूल गुलाबी नीले व् जामुनी रंगो में बहुतायत पाया जाता है। जो सभी मधु मक्खियों की खींच का केंद्र बन जाता है इसकी इतनी किस्मे पायी जाती है की इसका चुनाव करना ही मुश्किल हो जाता है।

 

9 येरो (Yarrow)

येरो (Yarrow)

येरो (Yarrow)

गहरे चपटे सिर वाले येरो हमेशा गुलबहार से लदे रहते है जिस कारण ये मधु मक्खियों की पसंद है। युरेशिआ व् नार्थ अमरीका का निवासी ये पौधा कई परागरणो की पसंद बना हुआ बिना ये देखे की कहा विकसित हुआ है।

 

10 कॉस्मॉस (Cosmos)

कॉस्मॉस (Cosmos)

कॉस्मॉस (Cosmos)

बग़ीचे की कोई भी खाली जगह को अपनी खूबसुरती व् जिंदगी से भरने वाला ये फूल मक्खियों की पसंद बना हुआ है। सूंदर फूलो की भांति इसके जाली नुमा पत्ते भी आकर्षित करते है।

 

 Ms. Ginny Chhabra (Article Writer)

Plants Online Store – Buy Now

View 90,000+ Home Plants