Homeशिक्षाप्रद कथाएँनदी रो क्यों रही है? (बादशाह अकबर और बीरबल)

नदी रो क्यों रही है? (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर और बीरबल महल में यमुना नदी को निहार रहे थे| वर्षा के मौसम में नदी अपने पूरे उफान पर थी| इसी उफान के कारण बहाव से जो आवाज आ रही थी, उससे ऐसा लग रहा था मानो नदी रो रही है|

“नदी रो क्यों रही है?” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

अचानक बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा – “नदी रो क्यों रही है?”

“हुजूर, जिस तरह लड़की पति के घर जाते समय पिता से जुदाई के कारण रोती है, उसी तरह यमुना भी अपने पिता पहाड़ से जुदा होकर अपने पति समुद्र के पास जा रही है और इसलिए पहाड़ से जुदा होने के गम में रो रही है|” बीरबल ने जवाब दिया|

जवाब सुनकर बादशाह अकबर मुस्करा दिए|

घोड़ा और