ईश्वर की दया

ईश्वर की दया

एक दिन एक आदमी का पाँव कट गया| उसने ईश्वर को धन्यवाद दिया| एक व्यक्ति ने पूछा, “जब तुम्हारा पाँव कट गया, तब ईश्वर दयालु कैसे है?

“ईश्वर की दया” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

उसने उत्तर दिया, “ईश्वर शक्तिशाली है, वह दोनों पाँव ले सकता था, किन्तु दयालु है, इसलिए एक छोड़ दिया|” कुछ दिनों बाद उसका दूसरा पाँव भी कट गया| उसने ईश्वर को धन्यवाद दिया|

एक व्यक्ति ने पूछा, “जब तुम्हारा पाँव कट गया, तब ईश्वर दयालु कैसे हैं?” उसने उत्तर दिया, “ईश्वर शक्तिशाली है, वह हाथ भी ले सकता था, किन्तु दयालु है, इसलिए हाथ छोड़ दिया|”

कुछ दिनों बाद उसके हाथ भी कट गये| उसने ईश्वर को धन्यवाद दिया| एक व्यक्ति ने पूछा, “जब तुम्हारे हाथ-पाँव कट गये, तब ईश्वर दयालु कैसे है?” उसने उत्तर दिया, “ईश्वर शक्तिशाली है, वह जान भी ले सकता था, किन्तु दयालु है, इस लिए जीवन छोड़ दिया|” यह निश्चित रूप से आस्था की पराकाष्ठा है|

बाप सेर
कर्म की