Home2019 (Page 80)

लखनऊ, 23 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ 50 विद्यालयों की सूची में शामिल किया गया है।

(1) भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद 2 वर्ष 11 माह तथा 18 दिन की कड़ी मेहनत एवं गहन विचार-विमर्श के बाद भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया।

लखनऊ, 13 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान करने साथ ही उनमें वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करें।

लखनऊ, 13 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र शाश्वत श्रीवास्तव ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप) के प्रथम चरण में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

लखनऊ, 12 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-5 के मेधावी छात्र अर्जुन देव सिंह ने शैक्षिक संस्था डेल्टा स्टेप लर्निंग के तत्वाधान में आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

लखनऊ, 10 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र दीपेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय अन्तरविद्यालयी ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने विभिन्न विषयों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अर्जित किया।

लखनऊ, 8 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में चल रहे ‘26वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर’ के प्रतिभागी 14 देशों के मेहमान छात्रों ने लखनऊ भ्रमण का आनन्द उठाया और लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों, साँस्कृतिक विरासत व गंगा-जमुनी तहजीब से रूबरू हुए।

लखनऊ, 1 जनवरी। उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने आज राजभवन में राज्यपाल श्री रामनाईक से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और महामहिम राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।