Homeआध्यात्मिक न्यूज़ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल – हरि ओम शर्मा

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल – हरि ओम शर्मा

ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल - हरि ओम शर्मा

लखनऊ, 10 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र दीपेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय अन्तरविद्यालयी ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने विभिन्न विषयों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल अर्जित किया।

 सी.एम.एस. के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरिभूरि प्रशंसा करते हुए मैडल, प्रशस्ति पत्र अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देशविदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
लखनऊ की