Home2019 (Page 77)

लखनऊ, 4 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2019, वृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

लखनऊ, 4 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 के मेधावी छात्र अप्रतिम तिवारी  ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित ए.एस.एस.ई.टी. टैलेन्ट सर्च परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 27 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के तत्वावधान में 20वें कॉमनवेल्थ युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 2 मार्च, शनिवार को प्रातः 11.30 बजे से विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जायेगा।

लखनऊ, 27 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के कक्षा 8 के मेधावी छात्र अब्दुल अहद ने इण्टर-कैम्पस एलीमेन्ट्री मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

लखनऊ, 26 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 11 की छात्रा अपूर्वा चौहान ने वेस्टर्न म्यूजिक (ओपेरा गायन) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप करके उत्तर प्रदेश का गौरव सारे देश में बढ़ाया है।

लखनऊ, 25 फरवरी। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डॉ. जगदीश गाँधी ने आज नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उन्होंने विश्व के 2.5 अरब बच्चों और आगे आने वाली पीढ़ियों की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए विश्व के सभी प्रभुसत्ता सम्पन्न राष्ट्रों की बैठक बुलाकर एक वैश्विक लोकतंत्र (विश्व संसद) की स्थापना करें।