Home2019May (Page 2)

लखनऊ, 24 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फाबाद कैम्पस की कक्षा-8 की मेधावी छात्रा खुशी सक्सेना ने इण्टरनेशनल हिन्दी ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

लखनऊ, 23 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र सुशांत बोस ने रीजनल साइंस सिटी के तत्वावधान में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 22 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र विस्तृत पाण्डेय ने अपने मेधात्व एवं शैक्षिक उत्कृष्टता की बदौलत अमेरिका की प्रतिष्ठित ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी में उच्चशिक्षा हेतु 1,18,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

(1) इस्लाम शब्द का अर्थ है शान्ति :-

इस्लाम धर्म में अच्छा इन्सान बनने के लिए बुनियादी पांच कर्तव्यों को अमल में लाना अति आवश्यक है। पहला ईमान – अल्लाह के परम पूज्य होने का इकरार। दूसरा नमाज, तीसरा रोजा, चौथा हज और पांचवा जकात। इस्लाम के ये पांचों कर्तव्य इन्सान को इन्सान से प्रेम, सहानुभूति, सहायता तथा हमदर्दी की प्रेरणा देते हैं। इस्लाम शब्द अरबी भाषा का है। इस्लाम का अर्थ है, इताअत (दान) करना, शरण लेना, अपने-आपको ईश्वर की मर्जी पर पूरी तरह से छोड़ देना। ‘इस्लाम’ शब्द जिस मूल धातु से बना है, उसका अर्थ है- शान्ति। इस्लाम धर्म को मानने वाले जब एक-दूसरे से मिलते हैं तो कहते हैं : अस्सलाम अलैकुम जिसका अर्थ होता है- आप पर खुदा की रहमत हो। इस्लाम धर्म के मूल में भी एकता, करूणा, समता, भाईचारा और त्याग की वही सीख प्रवाहित हो रही है, जो विश्व के अन्य धर्मों के मूल में है। एक अल्लाह को मानना, सबसे भाईचारा बरतना, पसीने की कमाई खाना, सदाचार का पालन करना – इस्लाम के रसूल हजरत मोहम्मद साहब का यह आदेश है।

लखनऊ, 21 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 3 मेधावी छात्रों कुमार प्रत्यूष, आदित्य पाण्डेय एवं शिवांग पाण्डेय ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप अवार्ड) हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 20 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-6 की छात्रा अनन्या मिश्रा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नेशनल आर्ट्स एण्ड ड्राइंग इण्डियन टैलेन्ट ओलम्पियाड (एन.ए.आई.टी.ओ.) में अपनी कलात्मक प्रतिभा व रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 19 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-7 के छात्र आध्यात्म अग्निहोत्री ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में गणित एवं विज्ञान विषयों में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।