Homeआध्यात्मिक न्यूज़इण्टरनेशनल बेन्चमार्क आई.बी.टी. टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क आई.बी.टी. टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क आई.बी.टी. टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र ने विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया देश का गौरव

लखनऊ, 19 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-7 के छात्र आध्यात्म अग्निहोत्री ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में गणित एवं विज्ञान विषयों में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अभी हाल ही में सी.एम.एस. द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में आध्यात्म को इस उपलब्धि हेतु प्रोत्साहन स्वरूप रु. 50,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के इस मेधावी छात्र ने गणित एवं विज्ञान विषयों में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
लखनऊ के