Homeआध्यात्मिक न्यूज़भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलोशिप में

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलोशिप में

भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलोशिप में

लखनऊ, 21 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 3 मेधावी छात्रों कुमार प्रत्यूष, आदित्य पाण्डेय एवं शिवांग पाण्डेय ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप अवार्ड) हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इन तीनों छात्रों को विज्ञान वर्ग में स्नातक तक की पढ़ाई के दौरान प्रति माह रू. 5,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 20,000/- वार्षिक मिलेगा तथा एम.एस.सी. स्तर की पढ़ाई के दौरान प्रति माह रू. 7,000/- स्कॉलरशिप तथा आकस्मिक खर्चे के रूप में रू. 28,000/- वार्षिक मिलेगा। इस प्रकार पाँच वर्षों की उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक छात्र को रु. 4,92,000/- की स्कॉलरशिप भारत सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह फेलोशिप विद्यालयों तथा स्नातक स्तर के छात्रों को रिसर्च कैरियर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार की एक अत्यन्त ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसका संयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलोर द्वारा किया जाता है।

श्री शर्मा ने बताया कि इस फेलोशिप की चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल अर्जित करने वाले अत्यन्त मेधावी छात्रों का एप्टीट्यूट टेस्ट एवं इण्टरव्यू लिया जाता है। यह फेलोशिप तभी तक प्रदान की जाती है जब तक छात्र प्रथम श्रेणी का एकेडमिक परफारमेन्स मेन्टेन करता रहता है। इस योजना में चयनित छात्र अपना आई.डी. कार्ड दिखाकर देश की किसी भी प्रसिद्ध नेशनल लेब्रोटरी, विश्वविद्यालय, लाइब्रेरी की सुविधा निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

 

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: