Homeआरती संग्रहश्री शीतला माता जी की आरती – Shri Sheetla Mata Ji Ki Aarti

श्री शीतला माता जी की आरती – Shri Sheetla Mata Ji Ki Aarti

श्री शीतला माता जी की आरती - Shri Sheetla Mata Ji Ki Aarti

शीतला माता जी के व्रत का महा महत्व मन गया है| धार्मिक मान्येताओं के अनुसार जजों इनकी पूजा व् आरती करता है वह दैहिक और दैविक ताप से मुक्त हो जाता है| इसी व्रत से पुत्र प्राप्ति भी होती है तथा सोभाग्य प्राप्त होता है| पुत्री की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत उत्तम कहा गया है।

“श्री शीतला माता जी की आरती” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Audio Shri Sheetla Mata

श्री शीतला माता जी की आरती इस प्रकार है:

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता | जय

रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भ्राता,
ऋद्धिसिद्धि चंवर डोलावें, जगमग छवि छाता | जय

विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता,
वेद पुराण बरणत पार नहीं पाता | जय

इन्द्र मृदंग बजावत चन्द्र वीणा हाथा,
सूरज ताल बजाते नारद मुनि गाता | जय

घंटा शंख शहनाई बाजै मन भाता,
करै भक्त जन आरति लखि लखि हरहाता | जय

ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता,
भक्तन को सुख देनौ मातु पिता भ्राता | जय

जो भी ध्यान लगावैं प्रेम भक्ति लाता,
सकल मनोरथ पावे भवनिधि तर जाता | जय

रोगन से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता,
कोढ़ी पावे निर्मल काया अन्ध नेत्र पाता | जय

बांझ पुत्र को पावे दारिद कट जाता,
ताको भजै जो नाहीं सिर धुनि पछिताता | जय

शीतल करती जननी तुही है जग त्राता,
उत्पत्ति व्याधि विनाशत तू सब की घाता | जय

दास विचित्र कर जोड़े सुन मेरी माता,
भक्ति आपनी दीजै और न कुछ भाता | जय

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products