Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारमोच आने के 9 घरेलु उपचार – 9 Homemade Remedies for Sprain

मोच आने के 9 घरेलु उपचार – 9 Homemade Remedies for Sprain

हाथ, पैरों, टखने या कुहनी आदि में मोच आने पर बाजारू पहलवानों से मलीद आदि नहीं करानी चाहिए| इससे अधिकांशत: नुकसान उठाना पड़ता है| इसका कारण यह है की मोच आने से नस-नाड़ियों के तंतु टूट जाते हैं| ऐसे में कड़ी मालिश से वे अधिक क्षत-विक्षत हो सकते हैं|

“मोच आने के 9 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Sprain Listen Audio

मोच आने के 9 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. सरसों और हल्दी

मोच आने पर सरसों के तेल में जरा-सी हल्दी डालकर मालिश करने से सूजन कम होती है और दर्द भी चला जाता है|


2. गेहूं, हल्दी और सरसों

गेहूं का आटा तथा थोड़ी-सी पिसी हुई हल्दी-दोनों को मिलाकर सरसों के तेल में तवे पर गरम करके पुल्टिस की तरह मोच पर बांधें|


3. तिल और पानी

तिल की खली का पानी में भिगो दें| इसके बाद उसे गरम करके मोच वाले स्थान पर लगाएं| शीघ्र ही लाभ महसूस होगा|


4. बर्फ

मोच वाले स्थान पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ने से सूजन नहीं आती|


5. तुलसी और सरसों

तुलसी के पत्तों का रस सरसों के तेल में मिलाकर मोच पर मालिश करें|


6. नमक

पिसे नमक को तवे में गरम करके कपड़े पर रखकर मोच वाले स्थान पर बांध दीजिए|


7. चना और पानी

चने की पत्तियों को पानी के साथ पीसकर चटनी बना लीजिए| इसे मोच वाले स्थान पर लगाकर पट्टी बांध दें|


8. पान और तेल

पान को गरम करके उस पर तेल लगाकर पट्टी बांध दें|


9. सरसों और तारपीन

सरसों के तेल में तारपीन का तेल मिलाकर मोच वाले स्थान पर मलें|

 

मोच आने का कारण

प्राय: पैर गलत स्थान या ऊंची-नीची जगह पर पड़ जाने के कारण संधि-स्थल, जोड़ या नस वाला स्थान चुटीला हो जाता है, इसी को मोच कहते हैं| यह कभी-कभी पैर के मुड़ने, रपटने या फिसल जाने के फलस्वरूप होता है| साधारणतया मोच कलाई, टखने, कुहनी आदि में आती है|

 

मोच आने की पहचान

मोच आने वाले स्थान पर हल्का-सा चोट का निशान दिखाई देता है, लेकिन सूजन हो जाने पर दर्द होने लगता है| मोच वाले स्थान को हिलाना डुलाना तथा चलाना मुश्किल हो जाता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products

 

गले में