Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारसूखा रोग के 7 घरेलु उपचार – 7 Homemade Remedies for Marasmus

सूखा रोग के 7 घरेलु उपचार – 7 Homemade Remedies for Marasmus

सूखा रोग होने पर बच्चा दिन-प्रतिदिन निर्बल होता चला जाता है| उसके हाथ-पांव सूख जाते हैं| पेट बढ़कर आगे की ओर निकल आता है| विशेषज्ञों का कहना है कि कुपोषण अथवा सन्तुलित आहार के अभाव में इस रोग की उत्पत्ति होती है|

“सूखा रोग के 7 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Marasmus Listen Audio

सूखा रोग के 7 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. पपीता

बच्चे को सुबह-शाम दो-दो चम्मच की मात्रा में पपीते का रस पिलाना चाहिए|


2. जामुन और सिरका

एक चम्मच जामुन का रस आधा चम्मच सिरके में मिलाकर चार खुराक करें| इसे दिनभर में चार बार पिलाएं|


3. बैंगन

बच्चे को लम्बे बैंगन की सब्जी चने की रोटी के साथ खिलानी चाहिए|


4. पीपल और सौंफ

छोटी पीपल को सौंफ के अर्क में घिसकर दें|


5. अजवायन, चीता, यवक्षार, पीपरामूल, दंती, पीपल और दही

अजवायन, चीता, यवक्षार, पीपरामूल, दंती की जड़ एवं छोटी पीपल – सब 5-5 ग्राम की मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| इसमें से चार रत्ती चूर्ण दही के पानी के साथ खिलाएं|


6. मकोय और कपूर

मकोय के पत्तों का रस एक चम्मच लेकर उसमें दो रत्ती कपूर मिला लें| इसकी दो खुराक करके सुबह-शाम चटाएं|


7. अपामार्ग और दही

दो रत्ती अपामार्ग का क्षार दही में मिलाकर खिलाएं|

 

सूखा रोग का कारण

यह रोग बच्चों में विटामिन ‘डी’ तथा चूने की कमी से हो जाता है| इसके अलावा पाचन क्रिया में विकार उत्पन्न होने से दूध तथा अन्न ठीक से नहीं पच पाता| इस कारण बच्चा सूखता जाता है| माता के गलत आहार, अधिक चीनी खाने, बासी भोजन करने आदि का प्रभाव दूध पीने वाले बच्चे के शरीर पर भी पड़ता है| इसी कारण ऐसे बच्चों को यह रोग अधिक होता है|

सूखा रोग की पहचान

इस रोग में बच्चे की कमर पतली पड़ जाती है| उसे पतले दस्त आने लगते हैं| दोनों नितम्ब सूख जाते हैं| चेहरे एवं त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं| नाखूनों में सफेदी आने लगती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
जल जाने