Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारकमर दर्द के 16 घरेलु उपचार – 16 Homemade Remedies for Lower Back Pain

कमर दर्द के 16 घरेलु उपचार – 16 Homemade Remedies for Lower Back Pain

कमर का दर्द प्राय: गलत रहन-सहन से होता है| कमर को असंतुलित अवस्था में रखना ही इस दर्द का कारण बनता है| अत: इस रोग की दवा के साथ-साथ कमर को संतुलित एवं सीधी दिशा में रखना हितकर होता है|

“कमर दर्द के 16 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Lower Back Pain Listen Audio

 

कमर दर्द के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. बरगद

बरगद के पेड़ से चार-पांच कोंपलें लेकर चटनी पीस लें| सुबह नाश्ते के बाद गुनगुने पानी से यह चटनी खाएं|


2. ग्वारपाठा

10 ग्राम ग्वारपाठा का गूदा लेकर रोटी के साथ खाएं|


3. सोंठ, नारियल और पानी

सोंठ का चूर्ण दो चम्मच और नारियल का तेल एक चम्मच – दोनों को एक कम पानी में उबालकर सेवन करें|


4. राई और सरसों का तेल

राई तथा सरसों का तेल सम्भाग में मिलाकर कमर की मालिश करें|


5. सोंठ और पानी

सोंठ का चूर्ण पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर सेवन करें|


6. लौंग और सरसों का तेल

लौंग का तेल सरसों के तेल में मिलाकर कमर पर मलें|


7. राई, सरसों, और कपूर

राई, सरसों, तिल तथा कपूर – सबको समान मात्रा में लेकर अच्छी तरह पीसकर मिला लें| फिर कमर पर 10-15 मिनट तक मलें|


8. अजवायन

10 ग्राम अजवायन की पोटली बांध लें| फिर उसे तवे पर गरम करके 5 मिनट तक कमर की सेंकाई कम से कम 15 दिनों तक नित्य करें|


9. जायफल और सरसों का तेल

जायफल के चूर्ण को सरसों के तेल में मिलाकर पका लें| फिर इस तेल को कमर पर मलें|


10. असगंध, दूध और सोंठ

असगंध और सोंठ बराबर की मात्रा में लेकर पीस लें| रोज 2 ग्राम चूर्ण सुबह के समय दूध के साथ सेवन करें|


11. दूध और सोंठ

दूध में दो चम्मच सोंठ का चूर्ण डालकर उबाल लें| इस दूध का सेवन रात को सोते समय करें|


12. पोस्त और कालीमिर्च

पोस्त (खसखस) 10 ग्राम तथा कालीमिर्च 10 ग्राम – दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें| इनमें से 5 ग्राम चरुं खाकर ऊपर से दूध पी लें|


13. सहिजन

सहिजन के फलियों की सब्जी खाने से कमर दर्द में लाभ होता है|


14. छुहारा

छुहारे में से गुठली निकालकर उसमें गुग्गुल भर दें| इसके बाद छुहारे को दूध में पकाएं| यह दूध रात को सोते समय सेवन करें|


15. सोंठ और तुलसी

सोंठ तथा तुलसी के बीजों का काढ़ा बनाकर सेवन करें|


16. सरसों का तेल और अफीम

सरसों के तेल में जरा-सी अफीम डालकर पकाएं| फिर इस तेल की मालिश कमर पर करें|


कमर दर्द में क्या खाएं क्या नहीं

कमर दर्द में सामान्यत: किसी भी प्रकार की खाद्य वस्तुएं खाई जा सकती हैं| लेकिन जब वायु प्रकोप के कारण कमर दर्द हो तो वायु बनाने वाली एवं गरिष्ठ वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए| इसके बजाय सुपाच्य, हल्के एवं पौष्टिक पदार्थों का उपयोग करें| सुबह हल्का व्यायाम करना अथवा शाम को कुछ दूर तक टहलना लाभकारी होता है|

कमर दर्द का कारण

यह रोग ज्यादातर उन स्त्री-पुरुषों को होता है जो अधिक देर तक बैठे-बैठे या खड़े होकर कार्य करते हैं| उनकी मुद्रा गलत होती है जिसके कारण एक तरफ की नमें अकड़ जाती हैं| इसके अलावा नरम गद्दों पर सोने, ऑफिस या घर पर भारी वजन उठाने के कारण शरीर में खिंचाव उत्पन्न हो जाता है| कई बार मांसपेशियों में खिंचाव होने से भी कमर दर्द होने लगती है|

कमर दर्द की पहचान

कमर में बहुत ज्यादा दर्द, उठने-बैठने में अपार कष्ट, सुबह उठने पर कमर में दर्द तथा झुकने पर भी तेज दर्द होता है| अत: इस रोग में दवा करने के साथ-साथ कुर्सी या तख्त पर सीधे बैठने चाहिए| सोने के लिए तख्त का इस्तेमाल करें|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
जल जाने