Homeशिक्षाप्रद कथाएँशिकारी शिकार बन गया – शिक्षाप्रद कथा

शिकारी शिकार बन गया – शिक्षाप्रद कथा

शिकारी शिकार बन गया - शिक्षाप्रद कथा

एक बार एक शिकारी किसी घने जंगल से होकर गुजर रहा था| उसके पास बंदूक भी थी| जब वह जंगल के भीतर गया तो उसने पेड़ की एक डाल पर एक कबूतर बैठा देखा|
उसने अपनी बंदूक से कबूतर का निशाना लिया और बंदूक का घोड़ा दबाने ही वाला था कि कहीं पीछे से एक सांप आया और उसे डस लिया| शिकारी अपने शिकार पर गोली नहीं चला सका और नीचे गिर पड़ा| सांप के विष का प्रभाव इतना तेज था कि उसका शरीर नीला पड़ने लगा| वह जमीन पर लोटने लगा| उसके मुंह से झाग निकलने लगे|

मरते समय शिकारी ने सोचा – ‘सांप ने मेरे साथ वही किया, जो मैं उस मासूम कबूतर के साथ करना चाहता था|’

शिक्षा: दूसरों का बुरा करने वाला स्वयं भी विपत्ति में फंसता है|

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products