Homeशिक्षाप्रद कथाएँउन्नति का रहस्य

उन्नति का रहस्य

एक युवक बनारस की सड़कों पर घूम रहा था| वहाँ बहुत बंदर थे, जो अक्सर अनायास ही लोगों पर झपट पड़ते थे| उस युवक के साथ भी उन्होंने वही किया|

“उन्नति का रहस्य” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

युवक जान बचाकर भागने लगा| लेकिन बंदर थे कि बार-बार रुकते और फिर अचानक पीछे दौड़ने लगते| युवक जितनी तेज भागता बंदर भी उतनी ही तेज लपकते| युवक घबराया हुआ भाग रहा था कि तभी उसे एक कड़क आवाज सुनाई दी- भागो मत, उनका सामना करो| आवाज सुनकर युवक रुक गया और बंदरों की ओर पलट गया| उसने दो-चार घुड़कियाँ क्या लगाई|, बंदर वहाँ से भागते बने|

जीवन में कुछ भयानक है, हम उसका साहस के साथ सामना करके ही उस पर विजय पा सकते हैं|

शिक्षा- परिस्थितियों से भागना कायरता है| भय, कष्ट और आशंकाओं का सामना करके ही हम उन्हें दूर भगा सकते हैं|

जब साधु