Homeशिक्षाप्रद कथाएँशक्तिशाली कौन?

शक्तिशाली कौन?

शक्तिशाली कौन?

एक बार वायु में और सूर्य में इस बात पर विवाद हो गया कि शक्तिशाली कौन है? वायु ने कहा कि वे सर्वाधिक शक्ति-सम्पन्न है, सर्वश्रेष्ठ हैं| सूर्य हँस पड़े और कहा कि उन जैसा शक्तिशाली कोई नहीं| झगड़ा बढ़ गया|

“शक्तिशाली कौन?” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

सूर्य ने कहा कि इसकी परीक्षा कर लेते हैं| वायु तैयार हो गये| चादर ओढ़े हुए एक यात्री को दिखाकर सूर्य ने कहा, “उस यात्री के शरीर से जो चादर देगा, वही शक्तिशाली होगा और विवाद सदा के लिए समाप्त हो जायेगा|” वायु ने सहमति दी और पहले कोशिश करनी चाही|

वायु ने अपना प्रभाव दिखाया| बहुत तेज आँधी उठी| यात्री सम्भल गया| वायु का वेग लगातार बढ़ता ही गया| यात्री चादर को और कसकर पकड़ता गया| वायु थक गये,चादर यात्री के शरीर से नहीं हटी|

फिर सूर्य की बारी आयी| वे प्रखर हो गये| गर्मी बढ़ने लगी| किरणे तेज हो गयी| गरमी के मारे यात्री के लिए चलना कठिन हो गया| वह एक पेड़ की छाया में आराम करने के लिए बैठा और चादर को उतार कर अलग रख दिया| सूर्य विजयी हुए|