Homeशिक्षाप्रद कथाएँसंगत का असर (बादशाह अकबर और बीरबल)

संगत का असर (बादशाह अकबर और बीरबल)

दरबार में किसी बात पर बहस हो रही थी| बहस के दौरान बीरबल कुछ ऊंची आवाज में बोल गया, जो बादशाह अकबर को अच्छा नहीं लगा| उन्होंने बीरबल से कहा – “बीरबल, यह अच्छी बात नहीं है, तुम्हारा व्यवहार दिन-ब-दिन बिगड़ता ही जा रहा है पहले तो तुम ऐसे न थे, तुम्हें अब क्या हो गया है?”

“संगत का असर” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“हुजूर, आप ठीक कह रहे हैं, मैं पहले ऐसा नहीं था किंतु अब मैं क्या कर सकता हूं| यह तो संगत का असर है जो मैं ऐसा हो गया हूं|”

उत्तर सुनकर बादशाह झेंप गए, वह समझ गए कि बीरबल क्या कहना चाहता है|