Homeशिक्षाप्रद कथाएँकौन दूर है? (बादशाह अकबर और बीरबल)

कौन दूर है? (बादशाह अकबर और बीरबल)

अकबर ने दरबार में सवाल किया – “सूर्य और चंद्रमा के प्रकाश से कौन दूर है?”

“कौन दूर है?” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

सभी दरबारियों की इस सवाल के जवाब में अलग-अलग राय थी| संतोषजनक उत्तर न मिल पाने के कारण अकबर को बीरबल से ही सही जवाब की उम्मीद थी| उन्होंने बीरबल की ओर देखा|

बीरबल ने जवाब दिया – “हुजूर, अंधेरा ही सूर्य और चंद्रमा के प्रकाश से दूर है| अंधेरे तक उनका प्रकाश नहीं पहुंच पाता|”

बीरबल की इस हाजिरजवाबी से बेहद खुश हुए अकबर|