Homeशिक्षाप्रद कथाएँकाली और नेमत (बादशाह अकबर और बीरबल)

काली और नेमत (बादशाह अकबर और बीरबल)

बीरबल के साथ सैर कर रहे बादशाह अकबर की नजर एक कुत्ते पर पड़ी जो सूखी और जली हुई रोटी चबा रहा था| जलने के कारण वह रोटी काली पड़ गई थी| यह देखकर अकबर ने बीरबल से कहा – “देखो बीरबल, बेचारा कुत्ता ‘काली’ को खा रहा है|”

“काली और नेमत” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

बीरबल की मां का नाम भी काली था, वह समझ गए कि बादशाह उसके साथ परिहास कर रहे हैं, इसलिए उसने जवाब भी परिहास में ही दिया – “यह काली रोटी ही इसके लिए नेमत है|”

नेमत अकबर की मां का नाम था, अत: यह जवाब सुनकर वह झेंप गए|

अमृत का