Homeशिक्षाप्रद कथाएँझूठ और सच (बादशाह अकबर और बीरबल)

झूठ और सच (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा – “झूठ और सच में क्या अंतर है?”

“झूठ और सच” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“जो अन्तर कान और आंख में है… बस वही अन्तर इन दोनों में भी है|” बीरबल ने जवाब दिया|

“वह कैसे?” अकबर ने पूछा|

“हुजूर, हमेशा आंखों देखी को सच माना गया है| कान से सुनी हुई बात तो झूठी होती है|” बीरबल ने पुन: जवाब दिया|

अकबर को बीरबल का जवाब पसंद आया और वे मंद-मंद मुस्करा दिए|