Homeशिक्षाप्रद कथाएँदो सवाल, एक जवाब (बादशाह अकबर और बीरबल)

दो सवाल, एक जवाब (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर ने बीरबल से दो सवाल पूछे – “आदमी बीमार क्यों हुआ? साग अच्छा क्यों नहीं बना?”

“दो सवाल, एक जवाब” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“जनाब, सोया न था|” बीरबल ने जवाब दिया|

(अर्थात आदमी सोया (नींद) नहीं था तथा सोया (साग) न था|)

अकबर दो सवालों का एक ही जवाब सुनकर बहुत खुश हुए| उन्होंने पुन: दो सवाल किए और एक ही जवाब देने को कहा|

सवाल थे:

“दीवार क्यों न बन सकी? धन क्यों चोरी हुआ?”

“राज नहीं था|” बीरबल ने जवाब दिया|

पहला राज, राजमिस्त्री तथा दूसरा राज का अर्थ भेद से था|

अकबर इस जवाब से संतुष्ट हो गए और बीरबल की बुद्धि की प्रशंसा किए बिना न रह सके|