Homeशिक्षाप्रद कथाएँबीरबल का दूध भाई (बादशाह अकबर और बीरबल)

बीरबल का दूध भाई (बादशाह अकबर और बीरबल)

अकबर का एक दूध भाई था| अकबर ने जिस आया का दूध पिया था उसके पुत्र को अकबर दूध भाई कहते थे| एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल को चिढ़ाने के उद्देश्य से पूछा – “बीरबल, मेरा तो एक दूध भाई है, क्या तुम्हारा भी कोई दूध भाई है?”

“बीरबल का दूध भाई” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“जी हां हुजूर, मेरा भी एक दूध भाई है|” बीरबल ने जवाब दिया|

अकबर को हैरानी हुई क्योंकि उन्हें मालूम था कि बीरबल का कोई ऐसा भाई नहीं है, अत: जिज्ञासवश बोले – “ठीक है बीरबल, हम उससे मिलना चाहेंगे|”

“जहांपनाह, कल मैं दरबार में अपने दूध भाई के साथ हाजिर हो जाऊंगा|”

अगले दिन बीरबल दरबार में गाय के एक बछड़े के साथ हाजिर हुआ और अकबर से कहा – “हुजूर, यही है मेरा दूध भाई|”

“वह कैसे?” अकबर ने अचरज से पूछा|

“हुजूर, मैंने इसकी माता (गाय) का दूध पिया है, इस नाते यह मेरा दूध भाई हुआ ना|” बीरबल ने जवाब दिया|

बीरबल का जवाब सुनकर अकबर खुश हो गए|

कौन बड़ा