Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान विशाल मार्च निकालकर ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान विशाल मार्च निकालकर ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान विशाल मार्च निकालकर ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 31 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों छात्रों ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर आवाज बुलन्द की और संदेश दिया कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी की अगुवाई में सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से प्रारम्भ हुआ एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो गया। इस विशाल मार्च के माध्यम से सी.एम.एस. छात्रों ने भावी पीढ़ी के चारित्रिक व नैतिक विकास हेतु सम्पूर्ण समाज में ईश्वरीय वातावरण निर्मित करने का भरपूर उत्साह जगाया। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. की विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत अनेक गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान विशाल मार्च निकालकर ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान विशाल मार्च निकालकर ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

सी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम पहुँचकर ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में परिवर्तित हो गया, जहाँ विद्यालय के आई.एस.सी (कक्षा-12) के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह की खास बात रही कि छात्रों के साथ ही उनके माता-पिता व टीचर-गार्जियन को भी सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में आई.एस.सी. (कक्षा-12) की द्वितीय इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा में 92.79 प्रतिशत अंक अर्जित कर टाॅपर रही सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की छात्रा कोमल हसवानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया एवं उनकी माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, द्वितीय इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव एक्जामिनेशन की टाॅप-10 मेरिट लिस्ट में स्थान अर्जित करने वाले छात्रों एवं सी.एम.एस. के प्रत्येक कैम्पस के टाॅपर छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान विशाल मार्च निकालकर ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

सी.एम.एस. के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान विशाल मार्च निकालकर ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

इससे पहले, समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सी.एम.एस. क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुस्मिता बासु के स्वागत भाषण से हुआ। छात्रों को सम्बोधित करते हुए सुश्री बासु ने सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेने हेतु छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने वंदे मातरम, स्कूल प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना आदि के सुमधुर प्रस्तुतिकरण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महानगर कैम्पस के छात्रों द्वारा ‘हाउ टू स्कोर 100 प्रतिशम माक्र्स’ विषय पर आयोजित वल्र्ड पार्लियामेन्ट को भी सभी ने खूब सराहा। इसके अलावा, डा. निशान्त मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, शिव नादर यूनिवर्सिटी, श्री विकास नरूला, डायरेक्टर, यूनिवर्सिटी आॅफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज, श्री अनीश धीमान, असिस्टेन्ट डायरेक्टर, ओ.पी. जिन्दल यनिवर्सिटी एवं श्री हरप्रीत सिंह, असिस्टेन्ट डायरेक्टर, अशोका यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग विषयों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु जरूरी सुझाव देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता किंगडन ने शिक्षकों व अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चों के उत्साहवर्धन में कोई कसर ने छोड़ें। उन्होंने छात्रों को शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अनेक सुझाव दिए, साथ ही छात्रों व शिक्षकों के बीच आपसी विचार-विमर्श पर भी जोर दिया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य यही है कि अन्य छात्र भी इससे प्रेरणा ले सके एवं अपने कार्यों से अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें। डा. गाँधी ने कहा कि छात्रों को न सिर्फ परीक्षा के लिए अपितु जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों को स्वयं पर विश्वास करने, सरल और साधारण जीवन जीने एवं सदा प्रसन्न रहने का सुझाव दिया। समारोह के अन्त में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने छात्रों व शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह आपकी मेहनत व लगन का ही परिणाम है कि सी.एम.एस. आज सारे विश्व में सराहा जाता है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: