Home2020January (Page 4)

लखनऊ, 6 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में चल रहे ‘27वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर’ के प्रतिभागी 13 देशों के मेहमान छात्रों ने लखनऊ भ्रमण का आनन्द उठाया और लखनऊ की साँस्कृतिक विरासत व गंगा-जमुनी तहजीब से रूबरू हुए।

लखनऊ, 5 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र श्रेष्ठ सिंह ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है,

लखनऊ, 5 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी ने कहा कि सभी धर्मों का सार एक ही है और वह है ‘मानवता का धर्म’ अर्थात सभी मनुष्यों की भलाई के लिए कार्य करना।

लखनऊ, 3 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-2 की मेधावी छात्रा आन्या खेतान ने राज्य स्तरीय एबाकस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

लखनऊ 2 जनवरी। शहीद नयाब सुबेदार शिव कुमार पाल, शहीद वासुदेव शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. डी.पी. पाल, वैज्ञानिक तथा कैरियर सलाहकार स्व. श्री टी.एन. पाल जी, स्व. सुश्री उर्मिला पाल, एडवोकेट, शिक्षाविद् स्व. श्री राम सुमेर पाल, युवा चिन्तक स्व. श्री सागर पाल एवं स्व. श्रीमती शान्ति पाल ‘प्रीति’ की पावन स्मृति में विश्व एकता सत्संग, मेधावी छात्र सम्मान तथा संयुक्त श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि सभा का बड़े ही आध्यात्मिक एवं शैक्षिक वातावरण में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (विशाल खण्ड-2) के आॅडिटोरियम में विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

लखनऊ, 2 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का 7 सदस्यीय दल इण्डियन इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी (आई.आई.टी.), बाॅम्बे द्वारा आयोजित रोबोटिक प्रतियोगिता ‘टेकफेस्ट 2019-20’ में प्रतिभाग हेतु आज मुंबई रवाना हो गया।

लखनऊ, 1 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र राघव चन्द्रा ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड एवं स्पेन के 6 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।