Homeआध्यात्मिक न्यूज़रोबोट प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल मुंबई रवाना

रोबोट प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल मुंबई रवाना

रोबोट प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र दल मुंबई रवाना

लखनऊ, 2 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का 7 सदस्यीय दल इण्डियन इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी (आई.आई.टी.), बाॅम्बे द्वारा आयोजित रोबोटिक प्रतियोगिता ‘टेकफेस्ट 2019-20’ में प्रतिभाग हेतु आज मुंबई रवाना हो गया। मुंबई रवाना होने वाले छात्रों में आयुष जायसवाल, प्रखर गोयल, श्रेयांश सिंह, प्रखर वर्मा, सिद्धार्थ यादव एवं अािदत्य तिवारी शामिल हैं। इस छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के शिक्षक मोहम्मद अजमल अंसारी कर रहे हैं। यह रोबोटिक प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी तक आई.आई.टी मुंबई कैम्पस में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। ‘टेकफेस्ट 2019-20’ एशिया के सबसे बड़े विज्ञान एवं प्राद्योगिकी महोत्सव में शामिल है। सी.एम.एस. छात्र इस रोबोटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु अत्यन्त उत्साहित हैं, जहाँ वे अपने स्वनिर्मित रोबोट का प्रदर्शन करेंगे और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धी वातावरण में देश भर के छात्रों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर वैज्ञानिक प्रतिभा को और निखारेंगे।

सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है एवं स्वयं भी 28 अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर देश-विदेश के छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। सी.एम.एस. के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: