Home2020January (Page 2)

लखनऊ, 20 जनवरी। चम्बल घाटी शान्ति मिशन के वरिष्ठ गाँधीवादी कार्यकर्ता तथा गोवा मुक्ति आंदोलन के स्वतन्त्रता संनानी श्री कृष्ण चन्द्र सहाय का अभी हाल ही में निधन हो गया। उनकी आयु 85 वर्ष थी।

लखनऊ, 20 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विषयक झाँकी प्रदर्शित की जा रही है।

लखनऊ, 19 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं बहाई अनुयायी डा. भारती गाँधी ने कहा कि माताएं ही बच्चों में संस्कार, सामाजिकता एवं नैतिकता का विकास कर सकती हैं।

लखनऊ, 19 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने अभी हाल ही में घोषित हुए ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा परिणाम में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 18 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र सैयद अली अहमद को अमेरिका के प्रतिष्ठित इलिनोईस इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी द्वारा चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के लिए 1,14,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है।

लखनऊ, 17 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ की मेजबानी में चल रहे ‘27वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर’ का ‘ओपेन डे समारोह’ आज बड़े धूमधाम से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में मनाया गया।

लखनऊ, 16 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में चल रहे 27वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर के प्रतिभागी 13 देशों के छात्र कल 17 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में नृत्य एवं संगीत का साँस्कृतिक महोत्सव ‘ओपेन डे समारोह’ मना रहे हैं।

लखनऊ, 15 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र श्रेयस शर्मा को उच्चशिक्षा हेतु हाँगकाँग की सिटी यूनिवर्सिटी द्वारा 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप से नवाजा गया है।

सेंट लुईस यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा 92,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप लखनऊ, 13 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र आग्नेय किशोर ने उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।