Home2019October (Page 2)

लखनऊ, 22 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा नव्या लाम्बा को उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया एवं दुबई के चार विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है।

लखनऊ, अक्टूबर 22ः सिटी माण्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ का भव्य समापन आज रंगारंग शिक्षात्मक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) के दो प्रतिभाशाली छात्रों आराध्य (कक्षा-8) एवं सूर्यांश (कक्षा-8) ने युगल गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ के तीसरे दिन आज देश-विदेश के खिलाड़ियों ने पूरे जोशो-खरोश से विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया और अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से दर्शकों का मन जीत लिया।

लखनऊ, 20 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र आकाश सिंह राणा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका, आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के तीन विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है। आकाश को अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी, आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आॅफ न्यू साउथवेल्स एवं कैनडा की डलहौजी यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है।

लखनऊ, 20 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि विश्व एकता व विश्व शान्ति वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है तभी पर्यावरण, अशिक्षा, गरीबी, आतंकवाद आदि वैश्विक समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

लखनऊ, 20 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ के दूसरे दिन आज देश-विदेश के खिलाड़ियों ने ट्रैक एण्ड फील्ड, कराटे, साॅकर एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया।

लखनऊ, 19 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-5 की प्रतिभाशाली छात्रा आरना शुक्ला ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता विभू एजूकेशनल, सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी, लखनऊ, के तत्वावधान में आयोजित हुई।

लखनऊ, 19 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो 2019’ का भव्य उद्घाटन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।