Homeआध्यात्मिक न्यूज़नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 19 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-5 की प्रतिभाशाली छात्रा आरना शुक्ला ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता विभू एजूकेशनल, सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी, लखनऊ, के तत्वावधान में आयोजित हुई।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी नृत्य प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथापि आरना ने शानदार नृत्य का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा की नृत्य प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सीएमएस छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। इसके लिए छात्रों को विद्यालय में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सीएमएस का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: