Homeआध्यात्मिक न्यूज़अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड एक्सपो-2019 का तीसरा दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों में पदकों के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड एक्सपो-2019 का तीसरा दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों में पदकों के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड एक्सपो-2019 का तीसरा दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों में पदकों के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ के तीसरे दिन आज देश-विदेश के खिलाड़ियों ने पूरे जोशो-खरोश से विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया और अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से दर्शकों का मन जीत लिया। कराटे की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जहाँ नेपाल के बाल खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक जीतकर अपना सिक्का जमाया वहीं एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसी प्रकार साॅकर प्रतियोगिता में भी दर्शकों को भरपूर रोमांच व उत्साह का नजारा देखने को मिला।

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड एक्सपो-2019 का तीसरा दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों में पदकों के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड एक्सपो-2019 का तीसरा दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों में पदकों के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश

‘एक्सपो-2019’ के अन्तर्गत आज सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित कराटे की प्रतियोगिता में जोरदार दमखम, कला-कौशल, तकनीक व हुनर का नजारा देखने को मिला। जहाँ एक ओर दुर्गा शैक्षिक गृह, भुटवल, नेपाल से पधारे दर्शन भुसाल ने बालकों की 7 से 9 आयुवर्ग की काटा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता तो वहीं दूसरी ओर इसी स्कूल के प्रिन्स मनन्धर ने बालकों 10 से 11 आयुवर्ग की काटा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार बालकों की 12 से 13 आयुवर्ग की काटा प्रतियोगिता में मदर इण्टरनेशनल स्कूल, हुगली, पश्चिम बंगाल, के आर्यन बोस ने स्वर्ण पदक जीता जबकि बालकों की 14 से 15 आयुवर्ग की काटा प्रतियोगिता में सी.एम.एस. लव हाउस के सक्षम प्रवाकर ने स्वर्ण पदक जीता।
एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत बालकों की अण्डर-18 800मी दौड़ में सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर, मिर्जापरु, उ.प्र. के अयियन्त यादव ने स्वर्ण पदक जीता जबकि बालिकाओं की अण्डर-18 800मी दौड़ में ग्रीनलैण्ड पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद की आकांक्षा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार बालक व बालिकाओं की अण्डर-14 800मी दौड़ में सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर, मिर्जापरु, उ.प्र. के आशीर्वाद यादव एवं सुमन तिवारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया।

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड एक्सपो-2019 का तीसरा दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों में पदकों के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश

अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड एक्सपो-2019 का तीसरा दिन देश-विदेश के खिलाड़ियों में पदकों के लिए जबरदस्त जोर-आजमाइश

इसी प्रकार, एथलेटिक्स की अन्य प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों में निम्नलिखत छात्र शामिल हैं – बालकों की अण्डर-18 (सीनियर वर्ग) गोला फेंक प्रतियोगिता में सी.एम.एस. यूनिटी हाउस के इब्राहिम खान, बालिकाओं की अण्डर-18 (सीनियर वर्ग) गोला फेंक प्रतियोगिता में सी.एम.एस. लव हाउस की मुस्कान पटेल, बालकों की अण्डर-14 (जूनियर वर्ग) गोला फेंक प्रतियोगिता में सी.एम.एस. पीस हाउस के नमन, बालिकाओं की अण्डर-14 (जूनियर वर्ग) गोला फेंक प्रतियोगिता सेंट एग्नेश लाॅरेटो डे स्कूल, लखनऊ की प्रज्ञा जैन, बालकों की अण्डर-18 (सीनियर वर्ग) लम्बी कूद प्रतियोगिता में सी.एम.एस. यूनिटी हाउस के अली अब्बास, बालिकाओं की अण्डर-18 (सीनियर वर्ग) लम्बी कूद प्रतियोगिता में सेंट माक्र्स गल्र्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, नई दिल्ली की हर्षिता लूथरा, बालकों की अण्डर-14 (जूनियर वर्ग) लम्बी कूद प्रतियोगिता में सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर, मिर्जापरु, उ.प्र. के सोनू निगम, बालिकाओं की अण्डर-14 (जूनियर वर्ग) लम्बी कूद प्रतियोगिता में सेंट मारिया गोरेती इण्टर कालेज, बरेली की अदिति सिंह, बालकों की अण्डर-18 (सीनियर वर्ग) चक्का फेंक प्रतियोगिता में सी.एम.एस. होप हाउस के संभव पाठक, बालिकाओं की अण्डर-18 (सीनियर वर्ग) चक्का फेंक प्रतियोगिता में सी.एम.एस. यूनिटी हाउस की वैष्णवी, बालकों की अण्डर-14 (जूनियर वर्ग) चक्का फेंक प्रतियोगिता में सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजूकेशन सेंटर, मिर्जापरु, उ.प्र. के आशीर्वाद यादव एवं बालिकाओं की अण्डर-14 (जूनियर वर्ग) चक्का फेंक प्रतियोगिता सी.एम.एस. होप हाउस की सौम्या देशमुख ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के जय जगत पार्क में आयोजित साॅकर प्रतियोगिता में भी देश-विदेश की विभिन्न प्रतिभागी टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ बड़ी ही सफलतापूर्वक अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। कल, 22 अक्टूबर को अपरान्हः 2.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में एक्सपो-2019 का भव्य पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा जिसमें देश-विदेश के विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इससे पहले, मैराथन दौड़ एवं आर.डी.एस.ओ. बैडमिन्टल हाॅल में बैडमिन्टन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: