Home2019January

लखनऊ, 29 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह में प्रदर्शित झाँकी ‘ऐसा मस्तिष्क बनाओ, जैसा था बापू का’ को आज यहाँ पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में राज्यपाल श्री राम नाइक ने ‘चल वैजयन्ती’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

लखनऊ, 29 जनवरी। गणतन्त्र दिवस परेड में प्रथम पुरष्कृत सिटी मोन्टेसरी स्कूल की अनूठी झाँकी से आज लगभग 15,000 से अधिक छात्रों ने एकता व समरसता का पाठ पढ़ा, साथ ही उल्लास व उमंग से सराबोर वातावरण में अपनी उपस्थिति से लघु विश्व का अनूठा दृश्य उपस्थित किया।

लखनऊ, 28 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की अनूठी झाँकी ‘ऐसा मस्तिष्क बनाओ, जैसा था बापू का’ ने इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

लखनऊ, 23 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ 50 विद्यालयों की सूची में शामिल किया गया है।

(1) भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद 2 वर्ष 11 माह तथा 18 दिन की कड़ी मेहनत एवं गहन विचार-विमर्श के बाद भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया।

लखनऊ, 13 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान करने साथ ही उनमें वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करें।

लखनऊ, 13 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र शाश्वत श्रीवास्तव ने भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (के.वी.पी.वाई फेलोशिप) के प्रथम चरण में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

लखनऊ, 12 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-5 के मेधावी छात्र अर्जुन देव सिंह ने शैक्षिक संस्था डेल्टा स्टेप लर्निंग के तत्वाधान में आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।