नासा रिपोर्ट के अनुसार यह 6 ताड़ (पाल्म) के पेड़ आपके घर, होटल व ऑफिस को रखते है कीटाणुओं व दुर्गन्ध से मुक्त

ताड़ के पौधे घर के भीतर लगाए जाने वाले अदभुत पौधे है। इनको बहुत ही कम देखभाल की जरुरत रहती है साथ ही यह बहुत ही कम कीटों को आकर्षित करते है। यह आपके घर में एक प्राकृतिक निर्मलता का एहसास करवाते है।
जहाँ यह आपके घर व् ऑफिस को एक उष्णकटिबंधीय दिखावट देते है साथ ही ये वहाँ की हवा को शुद्ध करने का कार्य भी करते है। जिसके लिए ये ज्यादा प्रचलित है।
यहाँ पर कुछ ऐसे ही ताड़ के पेड़ो की सूची है जो आपके घर ओफिस होटल या लॉबी के उपयुक्त है। जिन्हे आप आसानी से घर के भीतर ही खिला सकते है।
1 सुपारी ताड़ (पाल्म) (Areca palm)

सुपारी ताड़ (पाल्म) (Areca palm)
इस प्रजाति के भी केंटिए की भांति लम्बे पत्ते होते है जिनकी उच्चाई आठ फुट तक होती है यही कारण है की यह ज्यादातर ऑफिस के रिसेप्शन पर या घर के बडे कमरों में लगाए जाते है। अन्य ताड़ के पेड़ो की भांति यह भी जल्दी विकसित होता है। घर के भीतर लगाए जाने वाले पौधो में से यह सर्वाधिक प्रचलित प्रजाति है।
2 बांस ताड़ (पाल्म) (Bamboo palm)

बांस ताड़ (पाल्म) (Bamboo palm)
इसे बेंत ताड़ के नाम से भी जाना जाता है। यह हमेशा छायादार स्थानों पर फलता है जिस पर फूल व् बेरी लगती है। पौधो की श्रेणी में इसको उच्च पद प्राप्त है क्यूंकि यह बेंजीन और ट्रीक्लोरोथाइलिन छानने का कार्य करता है।
फर्नीचर के पास लगाने के लिए ज्यादा उपयुक्त है।
3 हथेली ताड़ (पाल्म) (Cycas palm)

हथेली ताड़ (पाल्म) (Cycas palm)
साइकस रिवोल्टा आदिम युग के समय से पाया जाने वाला प्रसिद्ध सजावटी ताड की किस्म है। उम्र या आकार की परवाह किये बिना ये पौधा घर के भीतर या बाहर कही भी तेजी से बढ़ता जाता है इसे कोई अनाड़ी या माहिर कोई भी ऊगा सकता है। यह उपोष्णकटिबन्धीय पौधा पंद्रह से इक सौ दस डिग्री तक के सूर्य तापमान को सहता है वो चाहे इसे घर के बाहर मिले या भीतर ,यह सारी उपेक्षा को अनदेखा करते हुए फलता जाता है।
4 फिशटेल ताड़ (पाल्म) (Fishtail palm)

फिशटेल ताड़ (पाल्म) (Fishtail palm)
यह किस्म किसी भी जगह या बग़ीचे की सुंदरता को और बढ़ा सकती है व् साथ ही इसको इक उषणकटिबन्धीय दीप का एहसास देती है। इसकी नुकीली धार होती है जो किसी मछली की पूँछ जैसी दिखाई देती है जिस कारण यह नाम मिला है। इसकी देखभाल करनी आसान है मगर ये समय बहुत लेता है।
5 फॉक्सटेल ताड़ (पाल्म) (Foxtail palm)

फॉक्सटेल ताड़ (पाल्म) (Foxtail palm)
यह पेड़ ऑस्ट्रेलियन मूल का तेजी से विकसित होने वाला ताड़ का पौधा है, जो की मालियों व् परिदृश्य के लिए कुछ बरसो से ज्यादा प्रसिद्ध हो रहा है। ज्यादातर यह पेड़ सम्पूर्ण सूर्य प्रकाश में विकसित होता है पर कम रौशनी में भी ये फल जाता है
6 लेडी ताड़ (पाल्म) (Lady palm)

लेडी ताड़ (पाल्म) (Lady palm)
बेहद आकर्षक दिखने वाले इन पेड़ों के विभाजित पंखे की भांति पत्ते होते है जो इसको सुंदरता प्रदान करते है इनको भीतर रखना आसान है क्यूंकि इनको अधिक से कम छाया की जरुरत रहती है। ये बहुत धीरे से विकसित होते है जिसका आनंद आप बरसो तक ले सकते है इसीलिए आप इनको गर्मियों में बरामदे में व सर्दियों में भीतर रख सकते है।
Ms. Ginny Chhabra (Article Writer)