HomePosts Tagged "अतिथि पोस्ट" (Page 6)

(1) आध्यात्मिक संतुष्टि की अनुभूति शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती:

परमात्मा को समर्पित करके, एकाग्रचित्त होकर तथा पवित्र हृदय से अपनी नौकरी या व्यवसाय करने से निरन्तर गजब की आध्यात्मिक संतुष्टि की प्राप्ति होती है। आध्यात्मिक संतुष्टि का स्वाद तो ‘‘गूँगे व्यक्ति का गुड़’’ खाने के समान है। गूँगा व्यक्ति गुड़ के स्वाद को तो महसूस कर सकता है लेकिन उसे अपनी वाणी के द्वारा व्यक्त नहीं कर सकता। गुड़ खाने वाले गूँगे व्यक्ति के आत्मिक सुख को उसके हाव-भाव तथा उसके हँसते हुए चेहरे से ही जाना जा सकता है। ईश्वरीय गुणों को ग्रहण तथा प्रस्फूटित करने के लिए निरन्तर प्रयास तथा अनंत धैर्य चाहिए। ईश्वर को हम लोग बाहर ढूंढ़ते हैं जबकि ईश्वर तो हमारे पवित्र हृदय में वास करता है। हम संसार में सेवा भावना से वास करें किंतु उससे प्रभावित न हों तो हमें परमात्मा द्वारा रचित उसकी इस सृष्टि में उनका दिव्य स्वरूप दिखाई देगा। इसलिए हमें अपने अन्दर के ईश्वरीय गुणों की सुगन्ध को प्रस्फुटित होने देना चाहिए। गुणों की यह सुगन्ध ही हमें स्थायी तृप्ति प्रदान करती है। 

सरकारी बजट में विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक ध्यान रखा जाता है फिर भी बजट में शिक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रायः अधिकांश देशों में शिक्षा का बजट रक्षा से कम होता है, यदि शिक्षा का बजट रक्षा से ज्यादा हो और सही ढंग से इसका प्रयोग हो तो रक्षा की तो जरूरत ही न पड़े। बजट ऐसा हो कि जिससे प्रत्येक युवा को नौकरी या व्यापार शुरू करने में दौड़-भाग न करनी पड़े, क्योंकि इससे व्यक्ति का मनोबल क्षीण होता है। शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है जिसके द्वारा सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है। युद्ध के विचार सबसे पहले मानव के मस्तिष्क में पैदा होते हैं। मानव के मस्तिष्क में शान्ति के विचार डालने होंगे। शान्ति के विचार देने के सबसे श्रेष्ठ अवस्था बचपन है। आज संसार में जो भी मारामारी हो रही है उसके लिए आज की शिक्षा दोषी है। सारे विश्व के प्रत्येक बालक को बाल्यावस्था से शान्ति की शिक्षा मिलनी चाहिए।

वाराणसी आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने दो साल की मेहनत के बाद ‘इन्फर्नो’ नाम की कार बनाई है। छात्रों का दावा है कि यह कार पानी, पहाड़, कीचड़, ऊबड़-खाबड़ जैसे हर तरह के रास्तों पर चलने में सक्षम है। तीन लाख रूपये की लागत से तैयार इस कार को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों की टीम ने सहायक प्रोफेसर रश्मिरेखा साहू के मार्गदर्शन में किया। अब यह छात्र चाहते हैं कि यह कार देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के काम भी आए। इससे पहले यह इन्फर्नो इंदौर में सोसायटी आॅफ आॅटोमोटिव इंजीनियरिंग में पहला पुरस्कार जीत चुकी है। इस कार में 305 सीसी ब्रिग्स और स्ट्रैटन इंजन लगा है जो उसे रफ्तार देने में मदद करता है। इसके साथ ही ड्राइवर की सुरक्षा और कन्फर्ट का भी ख्याल रखा गया है। 50 डिग्री के पहाड़ पर भी यह कार चल सके, इसके लिए आगे के पहियों को बड़ा रखा गया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने माना था कि पिछली 20वीं सदी रक्तपात से भरी खूनी सदी थी। पिछली सदी में प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्धों का महाविनाश हुआ। इसके अलावा विभिन्न देशों के बीच अनेक युद्ध हुए। आतंकवाद की घटनाओं में मासूमों का खून बहाया गया। पंजाब केसरी में प्रकाशित एक लेख के अनुसार रूसी क्रान्ति के 100 सालों पर आज सोवियत संघ के प्रमुख मिखाइल गोर्बाच्योव यह साफ शब्दों में मान रहे हैं कि नेताओं ने सत्ता पाने के लिए जो किया वह उन्हें नहीं करना चाहिए था। गोर्बाच्योव के खुलापन और पुनर्निर्माण यही दो जुमले थे, जिन्होंने 73 साल पुराने और दुनिया के सबसे मजबूत व अभेद्य लौह किले को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। वास्तव में 25 साल पहले जब क्रेमलिन में सोवियत संघ का झंडा आखिरी बार झुका था, उसके बाद वह झंडा हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास की धरोहर बन गया। बड़े-बड़े अनुमान लगाये गये थे, बड़ी-बड़ी उम्मीदें लगायी गई कि लोकतंत्र की हवा बहते ही रूस दुनिया का सरताज बन जायेगा लेकिन 1991 में सोवियत संघ के बिखर जाने के बाद रूस के पतन की कहानियां जिन लोगों ने पढ़ी हैं, वह बहुत ही दुखदायी है। हमारा मानना है कि नई 21वीं सदी को सभी देशों को मिलकर गुफाओं से प्रारम्भ हुई मानव सभ्यता को स्वर्णिम युग में ले जाने का साहसिक निर्णय ले लेना चाहिए। यहीं आज मानवता की पुकार है।

देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री लोहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा था कि भारत के इतिहास का एक नया अध्याय हमारे सामने खुल रहा है। हमारे पास अपने आप को बधाई देने की वजह है कि हम सब इस मुबारक मौके के भागीदार बन रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का भी अवसर है। लेकिन इस गौरव बोध और जश्न के साथ हमें अपने कर्तव्यों और दायित्वों को भी याद रखने की जरूरत है। हमें अपने-अपने दिल व दिमाग को साफ करके खुद से, नए गणराज्य से और देश से यह वादा करना चाहिए कि हम ईमानदार आचरण करेंगे। हमें याद रखने की जरूरत है कि हम कौन हैं, हमें क्या विरासत मिली है और हमने क्या हासिल किया है? 

लखनऊ में 3 दिसम्बर 2016 को घटित एक समाचार के अनुसार कैथेड्रिल सीनियर सेकंेडरी स्कूल, लखनऊ के कक्षा 12 के पढ़ाई में टाॅपर छात्र ललित यादव ने पिता की लाइसंेसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशवनगर में रहने वाले अमरनाथ यादव एसपी लखीमपुर के पेशकार है। परिजनों के मुताबिक, रोजाना की तरह ललित अपने छोटे भाई सुमित के साथ अपनी अपाचे बाइक से 3 दिसम्बर की सुबह भी स्कूल पढ़ने के लिए गए थे। छात्र के स्कूल पहुंचने के बाद प्रिन्सिपल फादर ने उसके पिता को फोन किया और बताया कि ललित ने अपनी बाइक से एक छात्रा के रिक्शे में टक्कर मार दी है। उस टक्कर लगने से रिक्शे पर बैठी छात्रा और उसका चालक सड़क पर गिर गये थे। प्रिन्सिपल की डांट से क्षुब्ध छात्र ललित ने घर आकर खुदकुशी कर ली। इस दुखद के घटना में दिवंगत छात्र ललित की आत्मा की शान्ति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। परमपिता परमात्मा इस अपार दुःख को सहन करने की उनके परिवारजनों को शक्ति प्रदान करें।  

भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की मूल शिक्षा ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ की भावना पर आधारित भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 विश्व एकता का संदेश देता है। संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार भारत का गणराज्य (क) अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि करेगा, (ख) राष्ट्रों के बीच न्यायसंगत और सम्मानपूर्ण संबंधों को बढ़ाने का प्रयत्न करेगा, (ग) संसार के सभी राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करें ऐसा प्रयत्न करेगा तथा (घ) अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का निबटारा माध्यस्थम् द्वारा हो का प्रोत्साहन देेगा। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रित देश में धर्म निरपेक्ष तथा अनूठे संविधान का 26 जनवरी 1950 को जन्म हुआ था। देश के 125 करोड़ भारतीय के लिए यह एक सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर सभी भारतीयों को अपने महान संविधान के अनुच्छेद 51 पर चिन्तन, मनन व मंथन करना चाहिए। संविधान में समाहित ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को सारे विश्व के विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के माध्यम से प्रसारित करने का यह दिवस है। भारतीय संविधान की पुस्तक विश्व के सभी देशों के राष्ट्रध्यक्षों तथा शासनाध्यक्षों को भेंट की जानी चाहिए। 

जीवन में मिलने वाले सभी दुःखों का कारण हम परमात्मा को मान लेते हैं:-

जिंदगी में कई बार हम बहुत खुश होते हैं तो कभी दुःखी हो जाते हैं। जब हम सुख में रहते हैं तो इसकी वजह हम अपने को व अपनी योग्यता को मानते हैं, लेकिन जब हम दुःख में रहते हैं तो इसका कारण हम परमात्मा को मान लेते हैं। तब हम कहने लगते है कि यह सब परमात्मा की देन है। वास्तव में अगर हम अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षो को देखें तो हम पायेंगे कि इस समय में हमें सुख भी आया और दुःख भी आया। लेकिन हमें याद केवल दुःख ही रहते हैं। एक कहानी है कि एक बार एक व्यक्ति का सब कुछ चला गया। उसकी नौकरी भी चली गई। जिंदगी से हताश होकर उस व्यक्ति ने आत्महत्या करने की सोची और जंगल की तरफ चल दिया। जंगल में पहुँच कर उस व्यक्ति ने सोचा कि आत्महत्या करने से पहले मैं एक बार परमात्मा की प्रार्थना अवश्य करूगाँ। उनसे आखरी बार बातचीत करूगाँ और उसके बार मैं अपने जीवन का अन्त कर लूँगा।

यदि हमारे अंदर पुराने का आग्रह है तो जीवन में सब पुराना हो जाएगा। जीवन मंे यदि हम पुराने का आग्रह छोड़ दें तो इस नये वर्ष 2017 का प्रत्येक दिन नया दिन तथा प्रत्येक क्षण नया क्षण होगा। कोई व्यक्ति जो निरंतर नए में जीने लगे, तो उसकी खुशी का हम कोई अंदाजा नहीं लगा सकते। हमारे अंदर यह जज्बा होना चाहिए कि इस क्षण में नया क्या है? यदि यह जज्बा हो तो ऐसा कोई भी क्षण नहीं है, जिसमें कुछ नया न आ रहा हो। हम नए को खोजें, थोड़ा देखें कि यह ऊर्जावान तथा जीवनदायी सूरज कभी उगा था? हम चकित खड़े रह जाएंगे कि हम अब तक इस भ्रम में ही जी रहे थे कि रोज वही ऊर्जावान तथा जीवनदायी सूरज उगता है। हम अपने जीवन में निरन्तर यह खोज जारी रखे कि नया क्या है? हमारा फोकस पुराने पर है या नये पर है यह इस बात पर सब कुछ निर्भर करता है। हम हर चीज में नया खोजने का स्वभाव विकसित करे। हमारा पूरा फोक्स नई वस्तुओं से जीवन को नया करने पर नहीं वरन् स्वयं के दृष्टिकोण को नया करने पर होना चाहिए। प्रत्येक क्षण को नया बनाने के इस विचार को हकीकत में बदलने की क्षमता ही नेतृत्व की असली विशेषता है। 

(1) प्रकृति से खिलवाड़ के भयंकर परिणाम होगे!

धरती का अस्तित्व रखने वाले सभी जीवों का प्रकृति से सीधा संबंध है। प्रकृति में हो रही उथल-पुथल का प्रभाव सब पर पड़ता है। मनुष्य की छेड़छाड़ की वजह से प्रकृति रौद्ररूप धारण कर लेती है। मानव को समझ लेना चाहिए कि वह प्रकृति से जितना खिलवाड़ करेगा, उतना ही उसे नुकसान होगा। मानव ने पर्यावरण को प्रदूषित किया है, वनों को काटा है, जल संसाधनों का दुरूपयोग किया है। सुनामी हो या अमेरिका के कुछ शहरों को तबाह करने वाला तूफान, सब का कारण प्रकृति से छेड़छाड़ ही है। ओजोन परत में छेद व वातावरण में बढ़ते कार्बन डाई आॅक्साइड की वजह से ग्लोबल वार्मिग का खतरनाक संकेत है। मानव प्रकृति से छेड़छाड़ कर अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना बंद करे। आज इंसान ने इस जमीं पर मौत का आशियाॅ बनाया। यू तो कदम चाँद पर, जा पहुँचे है लेकिन जमीं पर चलना न आया। धरती को प्रदुषण के महाविनाश से बचाना आज के युग का सबसे बड़ा पुण्य है।