Homeआरती संग्रहश्री गायत्री जी की आरती – Shri Gayatri Ji Ki Aarti

श्री गायत्री जी की आरती – Shri Gayatri Ji Ki Aarti

श्री गायत्री जी की आरती - Shri Gayatri Ji Ki Aarti

माता गायत्री शक्ति, ज्ञान, पवित्रता तथा सदाचार का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता है कि गायत्री मां की आराधना करने से जीवन में सूख-समृद्धि, दया-भाव, आदर-भाव आदि की विभूति होती हैं। माता गायत्री की पूजा में निम्न आरती का भी विशेष प्रयोग किया जाता है।

“श्री गायत्री जी की आरती” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Audio Shri Gayatri Aarti

श्री चन्द्र जी की आरती इस प्रकार है:

ज्ञान दीप और श्रद्धा की बाती,
सो भक्ति ही पूर्ती करै जहं घी की |
आरती श्री गायत्री जी की |

मानस की शुचि थाल के ऊपर,
देवी की जोति जगै, जहं नीकी |
आरती श्री गायत्री जी की |

शुद्ध मनोरथ के जहां घण्टा,
बाजैं करैं पूरी आसहु ही की |
आरती श्री गायत्री जी की |

जाके समक्ष हमें तिहूँ लोक कै,
गद्दी मिलै तबहूं लगै फीकी |
आरती श्री गायत्री जी की |

संकट आवैं न पास कबौ तिन्हें,
सम्पदा औ सुख की बनै लीकी |
आरती श्री गायत्री जी की |

आरती प्रेम सो नेम सों करि,
ध्यावहिं मूरति ब्रह्म लली की |
आरती श्री गायत्री जी की |

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products