Homeआरती संग्रहश्री बद्रीनारायण जी की आरती – Shri Badrinarayan Ji Ki Aarti

श्री बद्रीनारायण जी की आरती – Shri Badrinarayan Ji Ki Aarti

श्री बद्रीनारायण जी की आरती - Shri Badrinarayan Ji Ki Aarti

बद्रीनाथ मंदिर भगवान् विष्णु जी के रूप बद्रीनाथ को समर्पित है| हिन्दुओ के चार धाम मे से बद्रीनाथ को एक धाम मन गया है| इस मंदिर मे नर नारायण विग्रह की पूजा होती है | जो की अचल ज्ञान ज्योति का प्रतीक है| हर हिन्दू की यह कामना होती है की वो एक बार बद्रीनाथ की यात्रा जरुर करे| यहाँ पर शीत के कारन स्नान करना अति कठिन होता है|

“श्री बद्रीनारायण आरती” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Audio Shri Badrinarayan Aarti

श्री बद्रीनारायण जी की आरती इस प्रकार है:

पवन मंद सुगन्ध शीतल हेम मन्दिर शोभितम् |
निकट गंगाबहत निर्मल श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम् ||

शेष सुमरन करत निशदिन धरत ध्यान महेश्वर |
श्रीवेद ब्रह्मा करत स्तुति श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम् ||

शक्ति गौरी गणेश शारद मुनि उच्चारणम् |
जोग ध्यान अपार लीला श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्

इन्द्र चन्द्र कुबेर धुनिकर धूप दीप प्रकाशितम् |
सिद्धि मुनिजन करत जै जै श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम्
यक्ष कित्रर करत कौतुक ज्ञान गन्धर्व प्रकाशितम्
श्रीलक्ष्मीकमला चँवरडोलें श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम्
कैलाश में एक देव निरंजन शैल शिखर महेश्वरम्
राजा युधिष्ठिर करत स्तुति श्रीबद्रीनाथ विश्वम्भरम् |

कोटि तीरथ भवेत् पुण्यं प्राप्यते फलदायकम् ||

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products