Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारवात-कफ ज्वर के 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for Vata-Kapha Fever

वात-कफ ज्वर के 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for Vata-Kapha Fever

वात-कफ ज्वर मौसम परिवर्तन तथा आहार-विहार में लापरवाही के फलस्वरूप होता है| यह ज्वर प्राय: धीरे-धीरे बढ़ता है| इसमें रोगी काफी बेचैनी महसूस करता है| मुंह से लार टपकने लगती है| वह ठीक से भोजन नहीं पचा पाता|

“वात-कफ ज्वर के 10 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Vata-Kapha Fever Listen Audio

 

वात-कफ ज्वर के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. पीपल

पीपल का काढ़ा बनाकर रोगी को सुबह-शाम पिलाने से वात-कफ ज्वर उतर जाता है|


2. मिट्टी

चूल्हे की जली हुई मिट्टी को पीसकर पानी में मिलाकर सारे शरीर पर लेप कर दें| इससे पसीना रुक जाता है|


3. कुलथी

कुलथी को भूनकर पीस लें| फिर छाती पर मालिश करें|


4. अजवायन, बच और सोंठ

अजवायन, बच और सोंठ – सभी 10-10 ग्राम लेकर पीस लें| फिर इसको शरीर पर मलें|


5. कटेरी, गिलोय और सोंठ

कटेरी, गिलोय और सोंठ को 4-4 ग्राम की मात्रा में लेकर काढ़ा बनाकर रोगी को सुबह-शाम पिलाएं|


6. अमलतास, कुटकी, हरड़, पीपरामूल और नागरमोथा

अमलतास का गूदा, कुटकी, हरड़, पीपरामूल तथा नागरमोथा – सबको समान मात्रा में लेकर काढ़ा बनाकर पिलाएं|


7. चिरायता, नागरमोथा, गिलोय, सोंठ और पानी

चिरायता, नागरमोथा, गिलोय और सोंठ – सभी 5-5 ग्राम लेकर दो कप पानी में उबालें| जब पानी आधा कप रह जाए तो उसका सेवन करें|


8. सोंठ, इन्द्रजौ और पीपल

सोंठ, इन्द्रजौ और पीपल – सभी 10-10 ग्राम लेकर काढ़ा बनाकर पिएं| वात-कफ ज्वर उतर जाएगा|


9. सोंठ, पोहकरमूल और कालीमिर्च

सोंठ, पोहकरमूल और कालीमिर्च – तीनों को बराबर मात्रा में लेकर क्वाथ या काढ़ा बनाकर सेवन करें|


10. पिप्पली और शहद

पिप्पली का चूर्ण शहद के साथ चाटें|


वात-कफ ज्वर में क्या खाएं क्या नहीं

सामान्य ज्वर में दिया जाने वाला भोजन वात-कफ ज्वर में भी रोगी कोई दिया जाता है| साथ ही वर्जित वस्तुएं भी वहीं हैं जो उसमें दी गई हैं|

वात-कफ ज्वर का कारण

यह ज्वर वायु तथा कफ बढ़ाने वाली चीजों के अधिक सेवन से होता है| जो लोग चावल, अरहर की दाल, दही, मैदा, लौकी, कद्दू, गोभी, मिठाई आदि का अधिक मात्रा में सेवन करते तथा अनियमित जीवन बिताते हैं, उनको वात-कफ ज्वर की शिकायत हो जाती है|

वात-कफ ज्वर की पहचान

ज्वर होने पर खाना-पीना अच्छा नहीं लगता| जोड़ों में दर्द रहता है तथा हर समय शरीर ठंडा मालूम पड़ता है| अनिद्रा, सिर में दर्द, जुकाम, खांसी, तेजी से श्वास चलना आदि इस ज्वर के लक्षण हैं| इसमें कभी पसीना आता है और कभी बिलकुल नहीं आता| नाड़ी भी समान गति से नहीं चलती|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products