Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारशीघ्रपतन के 8 घरेलु उपचार – 8 Homemade Remedies for Premature Ejaculation

शीघ्रपतन के 8 घरेलु उपचार – 8 Homemade Remedies for Premature Ejaculation

पुरुष द्वारा स्त्री को संतुष्ट किए बिना उद्वेग के चरम क्षणों में स्खलित हो जाना, शीघ्रपतन कहलाता है| इसका मुख्य कारण हीन भावना तथा आत्मविश्वास की कमी होता है| ऐसे व्यक्ति को मन में कामुकता का विचार नहीं रखना चाहिए|

“शीघ्रपतन के 8 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Premature Ejaculation Listen Audio

 

शीघ्रपतन के 8 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. छुहारा और गाय का दूध

प्रतिदिन सुबह के समय दो छुहारे चबाकर ऊपर से आधा किलो गाय का दूध पीना चाहिए|


2. ईसबगोल, खसखस, मिश्री और दूध

ईसबगोल, खसखस और मिश्री – सब 5-5 ग्राम की मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर सेवन करें| ऊपर से दूध पी जाएं|


3. प्याज और शहद

दो चम्मच प्याज के रस में शहद मिलाकर प्रतिदिन सुबह के समय खाली पेट लेना चाहिए|


4. तुलसी और घी

तुलसी के पौधे की जड़ का चूर्ण चौथाई चम्मच घी में मिलाकर लें|


5. कौंच, दूध, मिश्री और तालमखाना

कौंच के बीज तथा तालमखाना – दोनों के 5-5 ग्राम चूर्ण दूध या मिश्री के साथ सेवन करें|


6. चाय, लहसुन और दूध

प्रतिदिन चाय के साथ लहसुन की 10 बूंदें सेवन करें| ऊपर से आधा किलो दूध पिएं| लहसुन सेक्स सम्बंधी सभी प्रकार के रोगों के लिए रामबाण है|


7. मूली

मूली के बीजों को तेल में मिलाकर औटा लें| फिर इस तेल से शरीर की मालिश करें|


8. बबूल, पानी और दूध

बबूल के चार-पांच पत्ते तथा 5 ग्राम गोंद पानी में भिगोकर मसल डालें| फिर उनको पानी सहित पी जाएं| ऊपर से दूध का सेवन करें|

 

शीघ्रपतन का कारण

स्त्री से अधिक सम्भोग करने, हस्तमैथुन की आदत, पुष्टिकारक भोजन की कमी, जननेन्द्रिय सम्बंधी रोग, मदिरापान तथा अन्य नशीली चीजों का सेवन शीघ्रपतन रोग के कारण बन जाते हैं|

शीघ्रपतन की पहचान

पुरुष स्त्री से सम्भोग करने से पहले या कुछ ही समय बाद वीर्यापात कर बैठता है| शीघ्रपतन के कारण पुरुष को स्त्री के सामने लज्जित होना पड़ता है, क्योंकि स्त्री संतुष्ट नहीं हो पाती| धीरे-धीरे व्यक्ति की शारीरिक शक्ति भी क्षीण हो जाती है| वह स्त्री से प्यार करने, उसे चिपटाने या चुम्बन लेने मात्र से ही स्खलित हो जाता है| ऐसे पुरुषों की स्त्रियों को बहुत कष्ट उठाने पड़ते हैं| कई बार वे अन्य पुरुषों से अवैध सम्बंध स्थापित कर लेती हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products