Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारन्यूमोनिया (ठंड का ज्वर) के 9 घरेलु उपचार – 9 Homemade Remedies for Pneumonia (Cold, Fever)

न्यूमोनिया (ठंड का ज्वर) के 9 घरेलु उपचार – 9 Homemade Remedies for Pneumonia (Cold, Fever)

फेफड़े में प्रदाह होने की हालत को न्यूमोनिया का नाम दिया गया है| यह एक गंभीर ज्वर है| इसमें यथाशीघ्र डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी रहता है| यदि ऐसा नहीं किया जाता तो मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है|

“न्यूमोनिया (ठंड का ज्वर) के 9 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Pneumonia (Cold, Fever) Listen Audio

 

न्यूमोनिया (ठंड का ज्वर) के 9 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. तारपीन और कपूर

तारपीन के तेल में थोड़ा-सा कपूर मिलाकर रोगी की छाती तथा पसलियों पर मलने से उसे पूर्ण आराम मिलता है|


2. तुलसी, कालीमिर्च और सेंधा नमक

थोड़े-से तुलसी के पत्ते और आठ-दस कालीमिर्च एक कप पानी में औटाएं| जब पानी आधा रह जाए तो छानकर जरा-सा सेंधा नमक डालकर पिएं|


3. शहद और पानी

रोगी की छाती तथा पसलियों पर शुद्ध शहद का लेप लगाएं| शहद पानी में मिलाकर पिलाने से भी रोगी को काफी लाभ पहुंचता है|


4. गरम पानी

यदि बच्चे की पसलियां चल रही हों तो रत्ती भर हींग गरम पानी में घोलकर उसे पिलाएं|


5. अदरक, तुलसी और शहद

अदरक तथा तुलसी का रस शहद में मिलाकर रोगी को दिन में तीन-चार बार चटाएं|


6. मुन्नका और हींग

दो मुनक्कों में रत्ती-रत्ती भर हींग भरकर रोगी को नित्य दो बार तीन-चार दिनों तक खिलाएं|


7. आंवला, जीरा, पीपल, कौंच, हरड़ और शहद

आंवला, जीरा, पीपल, कौंच के बीज और हरड़ – सभी 10-10 ग्राम लेकर कूट-पीसकर कपड़छन कर लें| इसमें से 4-4 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम शहद के साथ सेवन करें|


8. तेजपात, इलायची और कपूर

तेजपात, बड़ी इलायची और कपूर का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम पिएं|


9. तुलसी, सोंठ, कालीमिर्च और काला नमक

तुलसी के पत्ते, सोंठ, कालीमिर्च तथा काले नमक की चटनी बनाकर सुबह-शाम खाएं|

 

न्यूमोनिया (ठंड का ज्वर) में क्या खाएं क्या नहीं

न्यूमोनिया के रोगी को घी-तेल की चीजें खाने को न दें| उनकी जगह सूखी रोटी, मूंग की दाल, तरोई, टिण्डे, लौकी चौलाई, मेथी, पालक आदि की उबली हुई सब्जियां दें| गेहूं की रोटी मोटे आटे की बनाकर खिलाएं| दोपहर को गाय के दूध में अदरक डालकर दें| पानी उबला हुआ देना चाहिए| रोगी को निर्देश दें की वह पानी एक साथ न पीकर घूंट-घूंट पिए| भोजन के बाद उसे आठ-दस कदम अवश्य चलाएं| दूध में चीनी की जगह गुड़ या शहद प्रयोग करें| खटाई, मिठाई, तरबूज, अमरूद, सेब, केला आदि का सेवन न करें| पपीते का रस पी सकते हैं|

न्यूमोनिया (ठंड का ज्वर) का कारण

मलेरिया रोग फेफड़ों में ठंड लगने के बाद उसमें सूजना आ जाने से होता है| ऐसे में रोगी को सांस लेने में अपार कष्ट होता है| धीरे-धीरे कफ बनना शुरू हो जाता है जो फेफड़ों में जम जाता है| यदि दोनों तरफ के फेफड़ों में सूजन आ जाती है तो उसे ‘डबल न्यूमोनिया’ कहते हैं|

न्यूमोनिया (ठंड का ज्वर) की पहचान

इस रोग में तेज बुखार आता है| पसलियों में दर्द होता है| सिर में दर्द, पैरों में दर्द, छाती में हल्का दर्द, बेचैनी, प्यास अधिक लगना, जीभ का सूख जाना, श्वास लेने में तकलीफ, खांसी आदि न्यूमोनिया के प्रमुख लक्षण हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
वमन (उल्