Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारअधिक मासिक स्त्राव के 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for High Monthly Bleeding

अधिक मासिक स्त्राव के 10 घरेलु उपचार – 10 Homemade Remedies for High Monthly Bleeding

कभी-कभी किन्हीं कारणवश महिलाओं को अधिक मासिक स्त्राव होता है| ऐसी स्थिति में स्त्री को काफी कष्ट तथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है| यदि शुरूआती दौर में ही इस रोग का उपचार हो जाए तो घातक परिणाम होने की संभावना नहीं रहती|

“अधिक मासिक स्त्राव के 10 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for High Monthly Bleeding Listen Audio

अधिक मासिक स्त्राव के 10 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. पीपल और शहद

दो चुटकी पीपल का चूर्ण शहद में मिलाकर सेवन करने से स्त्रियों को अधिक मासिक स्त्राव की शिकायत दूर हो जाती है|


2. पपीता

कच्चे पपीते का रस दो चम्मच की मात्रा में दिन में दो बार लें|


3. मटर और पानी

मटर को उबालकर उसका पानी पीने से मासिक स्त्राव नियंत्रित होता है|


4. धनिया और चावल

दो चम्मच धनिया को चावल के पानी के साथ खाने से अधिक मासिक स्त्राव जल्दी ही सामान्य हो जाता है|


5. गोमूत्र

दो चम्मच गोमूत्र लगभग चार दिनों तक पीने से मासिक धर्म सही रूप में आने लगता है|


6. आक और शहद

आक (मदार) की जड़ छाया में सुखा-पीस लें| उसमें से 2 ग्राम चूर्ण शहद के साथ लें| मासिक धर्म सम्बंधी शिकायतें दूर हो जाएंगी|


7. बैंगन, गुड़ और पानी

बैंगन के पत्ते 50 ग्राम तथा गुड़ 50 ग्राम-दोनों को आधा किलो पानी में उबालें| जब पानी आधा रह जाए तो छानकर घूंट-घूंट पी जाएं|


8. गाय का दूध और केला

250 ग्राम गाय के दूध में 50 ग्राम केले के तने का रस मिलाकर एक सप्ताह तक खाली पेट सेवन करें|


9. पुदीना

पुदीने की चटनी भोजन में खाने से मासिक धर्म नियंत्रित हो जाता है|


10. गुड़, अजवायन और घी

गुड़ 50 ग्राम तथा अजवायन 5 ग्राम – दोनों को हलवा घी में बनाकर सेवन करें| यह बहुत ही बेहतरीन नुस्खा माना गया है|

 

अधिक मासिक स्त्राव का कारण

गर्भाशय में गांठ या फोड़ा बन जाना, डिम्ब ग्रंथियों का ठीक से न बनना, हिस्टीरिया रोग, स्नायु दुर्बलता, पीलिया, गठिया, वायु रोग, गर्भाशय का अपने स्थान से हट जाना या मुड़ जाना, जरायु में खून रुकना, ऋतु के समय मैथुन करना, ठंड लगना आदि कारणों से मासिक स्त्राव अधिक मात्रा में होने लगता है|

अधिक मासिक स्त्राव की पहचान

कमर तथा जांघों में तेज दर्द, सिर दर्द, आलस्य, काम करने के प्रति अनिच्छा आदि लक्षण अधिक मासिक स्त्राव के बाद दिखाई देते हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
नजला (जु