Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारआंखों में विविध रोग का 11 घरेलु उपचार – 11 Homemade Remedies for Miscellaneous Diseases of the Eye

आंखों में विविध रोग का 11 घरेलु उपचार – 11 Homemade Remedies for Miscellaneous Diseases of the Eye

आंखों में विविध रोगों को दूर करने के लिए निम्नांकित नुस्खे बहुत लाभकारी सिद्ध हुए हैं|

“आंखों में विविध रोग के 11 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Miscellaneous Diseases of the Eye Listen Audio

आंखों में विविध रोग के 11 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. त्रिफला

त्रिफला के काढ़े से आंखों को धोना चाहिए| इससे सभी प्रकार के नेत्र रोग दूर हो जाते हैं|


2. केसर और शहद

केसर को शहद में घोटकर आंखों में सलाई से लगाएं|


3. सेंधा नमक, लोध और घी

सेंधा नमक 5 ग्राम तथा लोध 10 ग्राम – दोनों को आग में जला लें| अब उसे महीन पीसकर शहद या देशी घी में मिलाएं| यह लेप पलकों पर लगाने से हर प्रकार का नेत्र रोग चला जाता है|


4. दूध

दुद्धी का दूध आंखों में लगाने से नेत्रों की ज्योति बढ़ती है|


5. अर्क

मुण्डी का अर्क प्रतिदिन लगभग 5 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से चश्मा छूट जाता है|


6. सिरस, मींग और खिरनी

सिरस के बीजों की मींग और खिरनी के बीज-दोनों को बराबर की मात्रा में लेकर महीन चूर्ण बना लें| फिर इस चूर्ण को सलाई से अंजन की तरह नित्य आंखों में लगाएं|


7. गाजर

गाजर का छिलका खूब महीन पीस लें| फिर इसे आंखों में लगाएं|


8. दूध

माता के दूध में रसौत घिसकर लगाने से आंखों के सभी रोग दूर होते हैं|


9. कपूर और शहद

कपूर को शहद में मिलाकर पलकों पर लेप करने से नेत्रों की सभी बीमारियां जाती रहती हैं|


10. पुनर्नवा

सफेद पुनर्नवा की जड़ को अच्छी तरह धोकर घी में घिस लें| फिर उसे आंखों में लगाएं|


11. प्याज और शहद

प्याज के रस में शहद मिलाकर बूंद-बूंद दोनों आंखों में डालें|


आंखों में विविध रोग में क्या खाएं क्यां नहीं

सभी प्रकार के आंखों के रोगों में हल्के, पौष्टिक तथा सुपाच्य पदार्थ खाना चाहिए| परन्तु क्रोध, शोक, मैथुन, पत्तों का साग, तरबूज, मछली, शराब, चटपटे, खट्टे तथा जलन पैदा करने वाले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए| इसके साथ-साथ धूप या अधिक ठंड वाले स्थानों में नहीं घूमना चाहिए| रात को देर तक जागना या पढ़ना भी ठीक नहीं है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products