Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारखून की खराबी के 17 घरेलु उपचार – 17 Homemade Remedies for Malfunction of Blood

खून की खराबी के 17 घरेलु उपचार – 17 Homemade Remedies for Malfunction of Blood

खून की खराबी अर्थात् रक्त विकार एक घातक रोग है| यदि समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो कष्टदायी चर्म रोग घेर लेते हैं| इनसे व्यक्ति के मन में हीन भावना उत्पन्न हो जाती है|

“खून की खराबी के 17 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Malfunction of Blood Listen Audio

इस रोग में छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले मिर्च, चाय, अचार, तेल, खटाई आदि का प्रयोग बंद कर देना चाहिए, तभी कोई उपचार कारगर सिद्ध होता है|

 

 

खून की खराबी के 17 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. पानी और हरड़

रात को गरम पानी के साथ दो हरड़ का चूर्ण लें|


2. त्रिफला और पानी

दिन में दो बार एक-एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी से लें|


3. नीम, उसवा, शहद और कुटकी

नीम की छाल, उसवा और कुटकी – इन तीनों का चूर्ण 3-3 ग्राम दिन में दो बार शहद के साथ चाटें|


4. चोपचीनी, मंजीठ, दूध और गिलोय

चोपचीनी, मंजीठ और गिलोय का चूर्ण 3-3 ग्राम फांककर ऊपर से एक गिलास दूध पी लें|


5. सौंफ, गावजबां, गुलाब, मुलहठी, पानी और मिश्री

सौंफ, गावजबां, गुलाब के फूल तथा मुलहठी – सब 5-5 ग्राम की मात्रा में लेकर दो कप पानी डालकर आग पर रख दें| जब पानी जलकर आधा रह जाए तो छानकर उसमें मिश्री मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें| इससे पेट साफ हो जाएगा और साफ खून बनने की क्रिया शुरू हो जाएगी|


6. लौकी

लौकी की सब्जी बगैर नमक के उबली हुई खाने से भी खून की खराबी दूर होती है|


7. गुलकंद और दूध

10 ग्राम गुलकंद का सेवन दूध के साथ करें|


8. नीम और कपूर

नीम की छाल को पानी में घिस लें| फिर उसमें कपूर मिलाकर शरीर के रोगग्रस्त भाग पर लगाएं|


9. गोमूत्र

शरीर पर गोमूत्र मलकर थोड़ी देर तक यों ही बैठे रहें| फिर स्नान कर लें| गोमूत्र त्वचा रोगों के लिए बहुत लाभकारी है|


10. सरसों और लाल मिर्च

खून की खराबी दूर करने के लिए सरसों के तेल में लाल मिर्च को पीसकर डालें| फिर यथास्थान लगाएं|


11. अंजीर और घी

अंजीर के पत्तों को पीसकर घी में मिला लें| स्नान से पूर्व शरीर पर इसकी मालिश करें|


12. फिटकिरी

चर्म रोग वाले स्थान को दिन में तीन-चार बार फिटकिरी के पानी से धोना चाहिए|


13. पपीता

कच्चे पपीते का रस दो चम्मच सुबह के समय सेवन करें|


14. करेला

करेले का रस एक-एक चम्मच सुबह-शाम सेवन करें|


15. मूंगफली

शरीर पर मूंगफली के तेल की मालिश करें|


16. लहसुन और पानी

पानी में लहसुन का रस दो चम्मच की मात्रा में मिलाकर पिएं|


17. गोबर

गोबर को निचोड़कर उसके पानी से शरीर की मालिश करें|

खून की खराबी का कारण

समय में भोजन न करने, मिर्च-मसालों का अधिक प्रयोग, प्रकृति के विरुद्ध भोजन जैसे-मछली-दूध, केला-करेला, दही-नीबू, दही-शहद, शहद-नीबू आदि का सेवन, नाड़ी की दुर्बलता, कब्ज, अजीर्ण आदि कारणों से खून में खराबी पैदा हो जाती है|

खून की खराबी की पहचान

खून खराब होने पर तरह-तरह के चर्म रोग हो जाते हैं| त्वचा के ददोरे, फोड़े-फुन्सी, दाद-खाज, खुजली आदि अनेक रोग बन जाते हैं| त्वचा में खुजली होती है| चकत्ते पड़ जाते हैं| खून नीला-सा दिखाई देने लगता है| पेट साफ नहीं रहता| खांसी एवं वायु रोग का प्रकोप हो जाता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products