Homeघरेलू नुस्ख़ेबीमारीयों के लक्षण व उपचारदाद के 13 घरेलु उपचार – 13 Homemade Remedies for Herpes

दाद के 13 घरेलु उपचार – 13 Homemade Remedies for Herpes

दाद छूत का रोग है| यह रोगी व्यक्ति के कपड़ों तथा वस्तुओं को छूने मात्र से ही हो जाता है| यह शुरू में धीरे-धीरे लेकिन कुछ दिनों बाद बड़ी तेजी से फैलता है|

“दाद के 13 घरेलु उपचार” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Homemade Remedies for Indigestion (Dyspepsia) Listen Audio

 

दाद के 13 घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं:

1. गुलकंद, गुलाब और दूध

गुलकंद या गुलाब के फूलों को बताशे में मिलाकर दूध के साथ पी जाएं|


2. पपीता

कच्चे पपीते का दूध दाद के लिए रामबाण है|


3. नौसादर और नीबू

थोड़ा-सा नौसादर पीसकर उसमें नीबू मिला लें| इसके बाद दाद पर कुछ दिनों तक नित्य लगाएं|


4. गुलाब और नीबू

गुलाब के फूलों के अर्क में नीबू का रस मिलाकर लगाने से कुछ दिनों में दाद ठीक हो जाता है|


5. सुहागा, जायफल और नीबू

सुहागा, जायफल व गंधक – तीनों पीसकर नीबू के रस में मिलाकर लगाएं|


6. लहसुन

लहसुन के रस को दाद पर लगाने से काफी लाभ होता है|


7. अनार

पुराने दाद पर अनार के पत्तों को पीसकर लगाएं|


8. अमलतास

अमलतास के पत्तों को पीसकर दाद पर लेप करने से कुछ दिनों के भीतर दाद चला जाता है|


9. बबूल

बबूल के फूलों को सिरके में पीसकर दाद पर लगाएं|


10. करेला

करेले का रस दाद पर लगाने से दाद चला जाता है|


11. चाय

चाय की पत्तियों को दाद पर रगड़ना चाहिए|


12. कालीमिर्च और देशी घी

कालीमिर्च को पीसकर देशी घी में मिलाकर दाद पर लगाएं|


13. मूली और गंधक

मूली के बीज पीसकर गंधक के घोल में मिलाकर दाद पर लगाएं|

दाद का कारण

दाद की उत्पत्ति एक तरह की फफूंदी के कारण मानी गई है| इस रोग के रोगाणु रोमकूपों के भीतर प्रवेश करके चरम को प्रभावित करते हैं| यह पैरों, हाथों, कुहनी, जांघ तथा दाढ़ी में बड़ी जल्दी फैलता है|

दाद की पहचान

शुरू में यह छोटे से चकत्ते के रूप में दिखाई देता है| इसका रंग लाल होता है| लेकिन धीरे-धीरे यह मटमैला हो जाता है| इसमें खुजली होती है| खुजली के बाद जलन भी पड़ती है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
आंख लाल
नाभि के